नवाज ने शाहबाज को बताया PM के लिए बेस्ट च्वॉइस

Updated on 29-02-2024 12:40 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) के चीफ नवाज शरीफ ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि उनके छोटे भाई शाहबाज शरीफ ही मुल्क के अगले वजीर-ए-आजम यानी प्रधानमंत्री होंगे, क्योंकि मुल्क को अभी वही संभाल सकते हैं।

शाहबाज शरीफ पिछली सरकार में भी प्रधानमंत्री थे और 16 महीने इस पद पर रहे थे। इसके बाद केयरटेकर गवर्नमेंट आई और उसने मुल्क में 8 फरवरी को आम चुनाव कराए। नई सरकार के लिए PML-N ने आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के साथ पोस्ट पोल अलायंस किया है।

हालात से निपटना आसान नहीं

बुधवार को मीडिया से बातचीत में नवाज ने कहा- मुझे लगता है कि पाकिस्तान के अभी जो हालात हैं, उनको संभालने के लिए और मुल्क को वापस सही रास्ते पर लाने के लिए शाहबाज ही सबसे अच्छी पसंद हैं। उन्हें एडमिनिस्ट्रेशन का भरपूर तर्जुबा है। इस वक्त हमारा देश मुश्किलों से गुजर रहा है और हर फ्रंट पर काम करने की जरूरत है।

नवाज ने आगे कहा- आपको याद होगा कि पिछले साल हम बिल्कुल डिफॉल्ट होने की कगार पर थे और उस वक्त शाहबाज ने सत्ता संभाली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ बहुत मेहनत से काम किया और हम दिवालिया होने से बच गए। अब सवाल ये है कि नई सरकार के सामने क्या चैंलेज होंगे। सबसे पहले तो इकोनॉमी को पटरी पर रास्ते लाना होगा। इसलिए मैं कह रहा हूं अगले डेढ़ या दो साल तक हमें सख्त फैसले लेने होंगे।

एक सवाल के जवाब में नवाज ने कहा- मुझे पूरा यकीन है कि हम मिलकर इस मुल्क को मुश्किलों से निकाल लेंगे। हां, इस दौरान कुछ फैसलों का विरोध भी होगा, लेकिन आखिरकार पाकिस्तान है तो हम सब हैं। मैं मानता हूं कि अगर हमारे इरादे नेक हों तो ऊपर वाला भी मदद करता है।

नवाज ने आखिर में कहा- फ्यूल के अलावा गैस एक ऐसी चीज है, जिसके दाम हर महीने बढ़ रहे हैं। हमें इकोनॉमी सुधारनी है, लेकिन ये भी ध्यान रखना होगा कि इसकी वजह से आम लोगों को दिक्कत न हो।

बिलावल पर असमंजस

अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी कैबिनेट में शामिल होंगे या नहीं। पिछली सरकार में वो विदेश मंत्री थे।\

भुट्टो कह चुके हैं कि वो PML-N को बाहर से समर्थन देंगे, लेकिन सरकार में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद नवाज शरीफ ने PML-N को समर्थन देने वाली पार्टियों का शुक्रिया अदा किया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक- बिलावल फैसला बदलकर सरकार में शामिल हो सकते हैं।

आखिर शाहबाज ही क्यों

नवाज शरीफ पिछले साल चुनाव के लिए ही लंदन से पाकिस्तान खास तौर पर आए। बीते दिनों जब उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनने की रेस में नहीं हैं तो मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कई वजहें गिनाई गईं।

कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि नवाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना के संबंध उतने अच्छे नहीं हैं जितने शाहबाज शरीफ के हैं। और सेना शहबाज शरीफ को ही प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।

ये भी कहा गया कि पाकिस्तानी सेना ने नवाज के आगे दो शर्तें रखीं। एक ये कि अगर वे अपनी बेटी मरियम को पंजाब का CM बनाना चाहते हैं तो उन्हें प्रधानमंत्री पद से दूर रहना होगा। दूसरी शर्त ये थी कि अगर नवाज शरीफ खुद प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो उन्हें शाहबाज शरीफ को पंजाब का CM बनाने के लिए सहमत होना पड़ेगा। मरियम पंजाब की सीएम बन चुके हैं।

 पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार आसिम रजा ने कहा- नवाज शरीफ की सियासत सीधी है। वे असल में गठबंधन की सरकार नहीं चाहते थे। उन्हें उनके नजदीकी लोगों ने भरोसा दिलाया था कि पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले के चुनावों में भी वो पाकिस्तान की अवाम से अपील करते रहे हैं कि मुझे स्पष्ट बहुमत के लिए वोट करिए।

आसिम ये मानते हैं कि नवाज शरीफ का इरादा मरियम को पंजाब का CM बनाना था और ये पूरा हो गया है। नवाज गठबंधन सरकार को लेकर बहुत आश्वस्त नहीं हैं। मरियम को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने का उनका इरादा शुरू से था। वो पूरा हुआ। मुमकिन है कि वो जल्द वापस लंदन चले जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.