नवाज शरीफ बोले- सत्ता छिनने का बदला लेने नहीं आया कहा- मुझे हटाकर 25 करोड़ पाकिस्तानियों को सजा दी गई

Updated on 15-12-2023 02:04 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के सभी मामले खोखले हैं। न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक शरीफ ने शरीफ ने फिर से 2017 में उन्हें देश के प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए जवाबदेही की बात उठाई।

अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की संसदीय बोर्ड मीटिंग में नवाज ने कहा- मैं उन लोगों से बदला नहीं लेना चाहता हूं जिन्होंने मुझे सत्ता से हटाया था, लेकिन मुझे उन लोगों को माफ करने का भी कोई अधिकार नहीं है जो लोगों के दुश्मन हैं। मुझे सत्ता से हटाकर सिर्फ मेरे परिवार नहीं बल्कि पाकिस्तान के 25 करोड़ लोगों को सजा दी गई थी।

नवाज बोले- मैंने कभी जनरल बाजवा-फैज के खिलाफ साजिश नहीं रची
नवाज ने आगे कहा- मैंने कभी भी सेना के पूर्व चीफ जनरल बाजवा और जनरल फैज हामिद के खिलाफ साजिश नहीं की। न ही मैंने कभी रिटायर्ड जनरल रहील शरीफ को किसी प्लानिंग में टारगेट बनाया। शरीफ ने अपने खिलाफ चल रहे केस पर बात करते हुए कहा- इन मामलों में कोई ठोस सबूत नहीं थे। जब लोग मुझे पनामा केस के जरिए सत्ता नहीं हटा पाए तो उन्होंने इकामा का मुद्दा उठाया।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को अल-अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में शरीफ को बरी कर दिया। दरअसल, 2018 में इसी मामले में नवाज को 7 साल जेल और जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। नवाज ने कहा- मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार मामने का मकसद मेरी सरकार को गिराना था।

क्या है अल अजीजिया स्टील मिल्स केस?
पनामा पेपर्स के खुलासे के बाद 8 सितंबर 2017 को नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ अल अजीजिया स्टील मिल्स केस दर्ज किया था। नवाज शरीफ के पिता मोहम्मद शरीफ ने 2001 में सऊदी अरब में अल अजीजिया स्टील मिल्स की स्थापना की थी।

शरीफ परिवार का कहना था कि इसके लिए सऊदी सरकार ने कर्ज दिया था। इसके बदले में एक संपत्ति गिरवी भी रखी गई थी। जबकि नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो का कहना था कि इस मिल की स्थापना पाकिस्तान में जुटाए गए कालेधन से की गई थी। इसके लिए हिल मेटल के नाम से एक कंपनी बनाई गई और पाकिस्तान से आए कालेधन को सफेद किया गया।

2018 में एंटी करप्शन कोर्ट ने ब्यूरो ने जांच को सही ठहराया और नवाज शरीफ को दोषी करार दिया था। इसके अलावा एवनफील्ड प्रॉपर्टी मामले में उन्हें 11 साल की सजा सुनाई गई थी और 80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था। नवाज शरीफ पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप था।

16 नवंबर 2019 को लाहौर हाईकोर्ट ने नवाज की सजा सस्पेंड करते हुए उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी। नवाज शरीफ अब तक 3 बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.