हरियाणा से हिंद महासागर पर नौसेना रखेगी पैनी नजर:गुरुग्राम में प्रदेश का पहला नेवी बेस बना, AI से ट्रैक होगी दुश्मन की हलचल

Updated on 12-09-2025 02:22 PM

हिंद महासागर में चीन लगातार अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच भारत ने अपनी समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

हरियाणा के गुरुग्राम में अरावली पहाड़ियों के बीच प्रदेश का पहला नेवी बेस तैयार किया गया है। इसका नाम INS अरावली रखा गया है। इसे आज औपचारिक रूप से नेवी में शामिल कियाजाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी करेंगे।

INS अरावली के शुरू होने के बाद हिंद महासागर में दुश्मन देशों की हर हलचल पर रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। यह बेस सेकेंडों में समुद्र में मौजूद हर शिप की लोकेशन और मूवमेंट का डेटा नेवी तक पहुंचाएगा।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह बेस कम्युनिकेशन, कंट्रोल और मेरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (MDA) के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है और यह नौसेना के सूचना एवं संचार नेटवर्क को और मजबूत करेगा।

आईएनएस का लोगो भी है काफी खास नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, INS अरावली का लोगो इसके नाम और उद्देश्य को साफ तौर पर दर्शाता है। इसमें अरावली पर्वत श्रृंखला की आकृति बनी है, जो इसकी मजबूती और दृढ़ता का प्रतीक है।

लोगो में उगते हुए सूरज की तस्वीर भी शामिल है, जो सतर्कता, ऊर्जा और लचीलेपन का संकेत देती है। प्रवक्ता ने बताया कि यह लोगो इस बात को भी दर्शाता है कि भारतीय नौसेना अब कम्युनिकेशन और मेरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (MDA) के लिए नई और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है।

यह लोगो भारत की समुद्री सुरक्षा और ताकत को और मजबूत बनाने की दिशा में उठाए गए बड़े कदम का प्रतीक है।

हर शिप की एक्टिविटी पर रहेगी नजर इस सेंटर के इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट एंड एनालिसिस सेंटर (IMAC) और इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर- इंडियन ओशन रीजन (IFC-IOR) है। जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में मूव करने वाले हर शिप को मॉनिटर किया जा सकता है। अगर किसी भी तरह का खतरा या फिर कोई दुर्घटना दिखती है तो तुरंत उसकी जानकारी संबंधित कमांड को भेज दी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.