कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस से पहले नेवी चीफ हुए कोरोना संक्रमित, दिल्ली रवाना

Updated on 01-04-2023 08:55 PM

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीनों सेनाओं की कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की अहम बैठक में शामिल हुए हैं। कॉन्फ्रेंस भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3.05 बजे तक चलेगी। PM के कॉन्फ्रेंस में शामिल होने से पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोविड पॉजिटिव आए हैं। उन्हें कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर वापस दिल्ली जाना पड़ा। वे स्पेशल प्लेन से दिल्ली रवाना हुए।

प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले कॉन्फ्रेंस और उनकी सुरक्षा से जुड़े 1300 कर्मचारियों-अधिकारियों का कोविड टेस्ट हुआ था। इनमें डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। नौसेना प्रमुख को मिलाकर 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। किसी में गंभीर लक्षण नहीं हैं।

प्रधानमंत्री दोपहर 3.15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन के कोच में ही PM बच्चों से बात भी करेंगे। PM आज सुबह 9.25 बजे दिल्ली से विशेष विमान के जरिए भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट आए। यहां से 9.30 बजे हेलिकॉप्टर से लाल परेड मैदान के हेलीपैड पहुंचे। यहां से कार से सुबह 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। कॉन्फ्रेंस में PM 5 घंटे रहेंगे। पीएम के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी भोपाल पहुंचे हैं।

कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता को पुलिस ने निगरानी में लिया

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा को पुलिस ने निगरानी में लिया है। पुलिस होशंगाबाद (नर्मदापुरम) रोड स्थित उनके घर पहुंची। दरअसल, खुफिया विभाग से पुलिस को इनपुट मिला था कि पीएम का कारकेड जब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की तरफ जाएगा, तब संगीता शर्मा समर्थकों के साथ नारेबाजी कर अशांति फैला सकती हैं। ऐसे में पुलिस ने उनको निगरानी में लिया है। हालांकि, उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस पार्षद योगेंद्र गुड्डू चौहान के 6 नंबर स्थित दफ्तर पर भी पुलिस की निगरानी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.