विराट कोहली से भिड़ने वाले नवीन-उल-हक की वापसी, अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप टीम घोषित

Updated on 14-09-2023 02:22 PM
काबुल: अफगानिस्तान ने अगले महीने भारत में शुरु हो रहे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की वापसी हुई है। नवीन-उल-हक ने दो साल के बाद पहली बार वनडे टीम में जगह बनाई, उन्होंने अंतिम वनडे जनवरी 2021 में खेला था। वह सात वनडे में 14 विकेट झटक चुके हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर चार विकेट चटकाना रहा। आईपीएल 2023 में वह लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा थे, एक मुकाबले के दौरान उनके और विराट कोहली के बीच तीखी तकरार हो गई थी। मध्यक्रम के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी टीम की कप्तानी करेंगे।

और कौन-कौन हैं टीम में?
नवीन-उल-हक के अलावा तेज गेंदबाजी आक्रमण में फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और अजमतुल्लाह ओमरजई शामिल हैं। स्पिन आक्रमण की अगुआई राशिद खान करेंगे, जिसमें मोहम्मद नबी, मुजीब-उर-रहमान और नूर अहमद उनका साथ निभाएंगे। बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम में रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान और रहमत शाह शामिल हैं जबकि कप्तान शाहिदी और नजीबुल्लाह जदरान मध्यक्रम में होंगें। करीम जनत, मोहम्मद सलीम, शरफुद्दीन अशरफ और सुलीमान सफी को विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली है।

अफगानिस्तान की टीम इस प्रकार है: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और नवीन उल हक।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.