नवीन उल हक ने लपका विराट कोहली जैसा कैच, देख कर आंखों पर यकीन नहीं होगा

Updated on 09-02-2024 01:12 PM
जोहान्सबर्ग: साउथ अफ्रीका टी20 लीग के दूसरे क्वालीफायर में डबरन सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले नवीन उल हक अपनी बेहतरीन फील्डिंग से छा गए। नवीन उल हक ने ल्यूस डु प्लोय का एक ऐसा बवाल कैच लपका जिसे देखकर बल्लेबाज का भी मुंह खुला का खुला रह गया। ल्यूस डु प्लोय ने पारी के तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर रीस टॉपली के खिलाफ के एक तेज तर्रार शॉट खेला। गेंद मिड ऑन और मिड विकेट के बीच से सनसनाती हुई निकल रही थी, लेकिन वहां पर खड़े नवीन उल हक ने ऐसी चपलता दिखाई कि सब हैरान गए।
ल्यूस डु प्लोय ने जैसे ही शॉट खेला नवीन उल हक ने तेजी से छलांग लगाते हुए अपना हाथ ऊपर किया और गेंद को जकड़ लिया। इस तरह जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने सिर्फ 13 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए।

जोबर्ग को मिली मैच में करारी हार

साउथ अफ्रीका टी20 लीग के फाइनल मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम को 69 रनों से करारी हार मिली। मैच में डबरन की टीम ने हेनरी क्लासेन की तूफानी 70 रनों की पारी की मदद से 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा वियान मुल्डर ने भी 23 गेंद में 50 रन कूट दिए।

ऐसे में जोबर्ग की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सिर्फ 5 रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। पहले विकेट के बाद तो मानों विकेट की झड़ी सी लग गई और देखते ही देखते ही 108 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। ऐसे में डरबन के गेंदबाजों ने मजबूती से अपना शिकंजा कसे रखा और पूरी टीम को 17.4 ओवर में 142 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह डबरन ने जोबर्ग के खिलाफ एक आसान सी जीत दर्ज कर ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.