वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में नेचर कैम्प का आयोजन

Updated on 28-12-2022 06:22 PM


वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, जू भोपाल में छात्र-छात्राओं में वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये एक दिवसीय नेचर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 27.12.2022 को शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलसी नगर के 54 विद्यार्थियों ने उक्त नेचर कैम्प में भाग लिया। कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति रूप में श्री ए.के.खरे, सेवा निवृत उप वन संरक्षक तथा पक्षीविद के रूप में डाॅ. संगीता राजगीर तथा मो. खालिक  भोपाल उपस्थित रहे। विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, वन्यप्राणी दर्शन, फिल्म शो, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी, वन, वन्यप्र्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाॅं कराई गई एवं जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रजातियों का दर्शन किये जिसमें प्रमुख है  ग्रीन बी ईटर, टिटहरी, पोंड हेरोन, रेड मुनिया, इग्रेट, मेग पाई राबिन, मूरहैन, ड्रोंगो, ब्रोंज विंग जकाना, किंगफिशर, विहिस्लिंग टील्सकार्मोरेंट, सिल्वर बिल मुनिया आदि। तितलियों में ब्लू टाईगर, क्रीमसन रोज, ग्रे पेनसी, प्लेन टाईगर, काॅमन ईवनिंग ब्राउन, काॅमन ग्रास यलो आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। इसके अतिरिक्त बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय, सरीसर्प आदि वन्यप्राणियों का भी अवलोकन किया। इस दौरान संचालक वन विहार श्रीमती पदमप्रिया बालाकृष्णन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कैम्प का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री सुनील कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.