यूरोप में आमने-सामने NATO और पुतिन का जिगरी दोस्त! बेलारूसी बॉर्डर पर सैनिक बढ़ाने लगा पोलैंड, तनाव बढ़ा

Updated on 03-08-2023 02:03 PM
वारसॉ : रूस यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से यूरोप में तनाव बना हुआ है। अब इस तनाव के एक छोर पर नाटो है तो वहीं दूसरे छोर पर रूस का सबसे करीबी देश। मिन्स्क पर अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाने के बाद पोलैंड बेलारूस के साथ सीमा पर और अधिक सैनिक तैनात करेगा। एक नाटो सदस्य और एक प्रमुख क्रेमलिन सहयोगी के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। वारसॉ ने कहा कि दो बेलारूसी हेलीकॉप्टरों ने मंगलवार को ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान कथित तौर पर पोलिश हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। हालांकि बेलारूसी रक्षा मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज किया है।

यह खबर पोलैंड और लिथुआनिया के बीच भूमि की एक पतली पट्टी के पास बढ़ती गतिविधि के बीच सामने आई है, जिसकी ओर वैगनर ग्रुप के सैनिक बढ़ रहे हैं। इसे नाटो और यूरोपीय संघ पर दबाव बढ़ाने के एक स्पष्ट प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मॉस्को के खिलाफ वैगनर के असफल विद्रोह को रोकने के लिए एक समझौते कराया था, जिसके बाद हजारों वैगनर लड़ाके बेलारूस चले गए थे।

बॉर्डर पर सैनिक और हेलिकॉप्टर बढ़े

पोलैंड रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'मिन्स्क ने वारसॉ को अभ्यास के बारे में सूचना दी थी। लेकिन पूर्वी बियालोविज़ा क्षेत्र में 'बहुत कम ऊंचाई पर' सीमा पार की गई।' मंत्रालय ने कहा कि पोलिश रक्षा मंत्री मारियस ब्लास्ज़क ने बाद में आदेश दिया कि सीमा पर अधिक सैनिक और लड़ाकू हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएं। बेलारूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, "एमआई-24 और एमआई-8 हेलीकॉप्टरों की ओर से हवाई क्षेत्र का कोई उल्लंघन नहीं किया गया।'

पोलैंड ने नाटो को दी सूचना

पोलैंड ने नाटो को इस घटना के बारे में सूचित किया जो कथित तौर पर सुवाल्की गैप के दक्षिण में हुई थी, एक 60 मील लंबी रेखा जो नाटो, यूरोपीय संघ, रूस और बेलारूस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। पिछले हफ्ते पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज़ मोराविएकी ने कहा था कि वैगनर के भाड़े के सैनिक पश्चिमी बेलारूस के शहर ग्रोड्नो के माध्यम से सुवालकी कॉरिडोर की ओर बढ़ रहे हैं। यह स्थिति अब 'और भी खतरनाक होती जा रही है, क्योंकि रूसी का सहयोगी देश नाटे के पास अपनी उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.