राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा ने MP बीजेपी संगठन को दी बधाई:एक्स पर लिखा- नवाचारों के साथ 100 प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन बना आदर्श

Updated on 01-12-2024 02:13 PM

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने एमपी में इंदौर और उज्जैन दौरे से पहले एमपी के संगठन को बधाई दी है। नड्‌डा ने कहा है कि नवाचारों के जरिये संगठन के रचनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारकर आदर्श स्थापित करने का काम किया गया है। नड्‌डा की बधाई पर सीएम डॉ मोहन यादव ने उनका आभार माना है, साथ ही बीजेपी एमपी संगठन को भी बधाई दी है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा ने एक्स पर किए ट्वीट में कहा है कि, संगठन पर्व के अंतर्गत एमपी बीजेपी संगठन ने सदस्यता अभियान में बूथ समिति निर्माण के साथ 100% बूथों का डिजिटलाइजेशन कर नई उपलब्धि हासिल की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में संचालित यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक नए आयाम स्थापित कर रहा है। निश्चित रूप से संगठन पर्व हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 'विकसित भारत' निर्माण के संकल्प की सिद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। विभिन्न नवाचारों के जरिए संगठन के रचनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारकर हमारे संगठन ने आदर्श स्थापित किए हैं। इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

सीएम ने माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा के ट्वीट के बाद एक्स पर नड्‌डा का धन्यवाद किया है। यादव ने लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आपके कुशल नेतृत्व में एमपी बीजेपी ने संगठन पर्व के अंतर्गत 100% बूथों का डिजिटलाइजेशन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

यह सफलता हमारे सभी बूथ कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी पूरी निष्ठा से कार्यरत रहेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा, मध्यप्रदेश के पूरे संगठन को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.