नासिर हुसैन ने बेन डकेट के बयान की आलोचना की : बोले यशस्वी जायसवाल ने आपसे कुछ नहीं सीखा, इंग्लैंड को उनसे सीखना चाहिए

Updated on 20-02-2024 01:52 PM

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बेन डकेट के बयान की आलोचना की है। इंग्लिश टीम के ओपनर डकेट ने यशस्वी की पारी पर कहा था कि इंग्लैंड के बैजबॉल को देखकर ही भारतीय खिलाड़ी भी तेज खेल रहे हैं।

इस पर नासिर हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स के पॉडकास्ट शो में कहा, 'यशस्वी जायसवाल ने तुमसे कुछ नहीं सीखा है, उसने अपने जीवन की कठिनाइयों से सीखा है। उसने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से सीखा है। इंग्लैंड की टीम को उनसे (यशस्वी जायसवाल) से सीखना चाहिए।'

यशस्वी के तेज खेलने का क्रेडिट हमें जाना चाहिए- डकेट
यशस्वी तीसरे मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में बैक इंजरी की वजह से अपने 104 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि, यशस्वी दूसरी पारी के चौथे दिन फिर बैटिंग करने उतरे और नाबाद 214 की पारी खेली।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद डकेट ने कहा, 'उन्होंने (यशस्वी) जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसका श्रेय इंग्लैंड की टीम को जाना चाहिए। क्योंकि इंग्लैंड की (बैजबॉल) बल्लेबाजी को देखकर ही उन्होंने तेजी से रन बनाने का सोचा, जिसमें वो सफल रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'जब आप विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को इस तरह से बैटिंग करते देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि हमें कुछ क्रेडिट लेना चाहिए। वे टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके से अलग खेल रहे हैं।' ​​​​​​

इंग्लैंड टीम चौथी पारी में 122 रन ही बना सकी
टीम इंडिया ने रविवार को राजकोट टेस्ट रिकॉर्ड 434 रन से जीत लिया। मैच के चौथे दिन 557 रन के टारगेट के सामने इंग्लैंड टीम चौथी पारी में 122 रन ही बना सकी।

रन के अंतर से टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम ने 2021 में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था।

निरंजन शाह स्टेडियम में पहली पारी में भारत ने 445 और इंग्लैंड ने 319 रन बनाए थे। भारत ने दूसरी पारी 430/4 पर डिक्लेयर की थी। भारत पांच मैचों की पारी में 2-1 से आगे है।

क्या होता है बैजबॉल?
क्रिकेट बुक में कोई ऑफिशियल बैजबॉल थ्योरी नहीं है, लेकिन इसे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए अटैकिंग अप्रोच को दर्शाने के लिए नाम दे दिया गया। बैजबॉल 2 शब्दों से मिलकर बना है, इसमें बैज और बॉल शामिल हैं। 'बैज' इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम का निकनेम है और 'बॉल' क्रिकेट का एक एलिमेंट, जिसके बिना खेल पॉसिबल ही नहीं है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर 'बैजबॉल' बनाया गया।

मैक्कुलम न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर हैं और वे अपने करियर के दौरान बहुत अटैकिंग बैटिंग करते थे। ओपनिंग करते हुए वे पहली से आखिरी बॉल तक बड़े शॉट्स लगाने पर ही फोकस करते थे। उन्हीं की स्ट्रैटजी को अब बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड टेस्ट टीम ने अपना लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.