अंजू के सिर से उतरा नसरुल्लाह के प्यार का बुखार भारत लौटने को बेकरार पाकिस्तानी कह रहे- RAW की एजेंट!

Updated on 02-08-2023 02:41 PM
इस्लामाबाद : अपने फेसबुक वाले प्यार के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान गई अंजू की जिंदगी अब मुश्किल होती जा रही है। तस्वीरें और खबरें दावा कर रही हैं कि अंजू अब फातिमा बन चुकी है और नसरुल्लाह से उसका निकाह हो चुका है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अंजू और नसरुल्लाह ने कुछ दिनों पहले इसकी पुष्टि की थी और कहा था कि दो-चार दिनों में अंजू भारत लौट जाएगी। जिस अंजू को भारत में अपनी सुरक्षा के लिए खतरा महसूस हो रहा था, जो अंजू अपने ही मुल्क में अपनी सुरक्षा की गारंटी मांग रही थी वह अब भारत लौटने को तैयार क्यों है? पाकिस्तान में चल रहीं खबरों से इसके कुछ कारण पता चलते हैं।

खत्म होने वाला है अंजू का वीजा

अंजू एक महीने का वीजा लेकर पाकिस्तान गई थीं। आगामी 20 अगस्त को उनका वीजा खत्म हो जाएगा जिसके बाद वह कानूनी तौर पर पाकिस्तान में नहीं रह पाएंगी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक नसरुल्लाह अंजू की वीजा अवधि बढ़वाने के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं। नसरुल्लाह का कहना है कि मीडिया और व्लॉगर्स ने हमारी निजी जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द एक अहम प्रेस कान्फ्रेंस कर वह सभी के सवालों का जवाब देंगे।

अंजू पर नहीं पाकिस्तानियों को भरोसा

पाकिस्तान के आम लोगों से बात करने वाले यूट्यूब चैनलों में लोग अंजू का नाम भारत की लड़कियों को टारगेट कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा, 'पाकिस्तान आएं, यहां किसी चीज की कमी नहीं है, सभी को प्लॉट दिया जाएगा। इस्लाम कबूल करें और हमारे साथ आएं।' इतना ही नहीं अंजू को अब पाकिस्तान में संदेह की नजरों से देखा जा रहा है और इसकी वजह है- सीमा हैदर। लोगों का कहना है कि अगर सीमा को भारत में आईएसआई का एजेंट कहा जा रहा है तो अंजू भी रॉ की एजेंट हो सकती है, इसकी जांच होनी चाहिए।

आसान नहीं है, नागरिकता का सफर

कुछ दिनों पहले खबर आई कि अंजू पाकिस्तान की नगारिकता की मांग करेंगी लेकिन यह इतना आसान नहीं है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए पाकिस्तानी वकील अमरीन ने कहा, 'पहले तो अंजू को भारत की नागरिकता छोड़नी पड़ेगी फिर पाकिस्तानी नागरिकता लेनी पड़ेगी मगर ये सब कुछ उनकी प्रेफ्रेंस पर निर्भर करेगा। वह जिस इलाके में हैं, वह पश्तूनों का इलाका है, ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा और बाकी कानूनी औपचारिकताओं को देखते हुए आगे बढ़ना होगा।'

अंजू का फायदा उठा रहे पाकिस्तानी

पिछले एक हफ्ते से अंजू को पाकिस्तान में मिल रहे तोहफों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लेकिन अंजू को मिल रहे इस सम्मान और प्यार के पीछे की सच्चाई दरअसल कुछ और है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, भारत से पाकिस्तान गई अंजू रातोंरात दोनों देशों में काफी मशहूर हो गई। उसके सुर्खियों में आने का फायदा पाकिस्तान के रियल एस्टेट कारोबारी से लेकर नेता और ब्यूरोक्रेट उठा रहे हैं। पाकिस्तान का मीडिया दावा कर रहा है कि अंजू दो या तीन दिन में भारत लौट जाएंगी। ऐसे में सवाल यह है कि क्या दो-चार दिन में ही अंजू के सिर से नसरुल्लाह के प्यार का भूत उतर गया या पाकिस्तान की हकीकत जान वह भारत लौटना चाहती है?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.