वॉयजर 2 के 'दिल की धड़कन' सुन नासा ने ली राहत की सांस! 19.9 अरब किमी दूर अंतरिक्ष में खो गया था सैटेलाइट

Updated on 02-08-2023 02:28 PM

वॉशिंगटन : अरबों किलोमीटर दूर स्थित एक पुराने सैटेलाइट से संपर्क कट जाने के बाद अब धरती के वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगलवार को कहा कि मिशन कंट्रोल की ओर से गलती से संपर्क टूट जाने के बाद नासा के वॉयजर 2 (Voyager 2) प्रोब ने पृथ्वी पर 'हार्टबीट' सिग्नल भेजा है। इस सैटेलाइट को 1977 में बाहरी ग्रहों की खोज और व्यापक ब्रह्मांड में इंसानी मौजूदगी के रूप में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में यह हमारे ग्रह से 19.9 अरब किमी दूर, सौर मंडल से काफी दूर स्थित है।

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) ने एक हालिया अपडेट में कहा कि 21 जुलाई को वॉयजर 2 को भेजे गए प्लैन्ड कमांड्स की एक सीरीज के कारण 'अनजाने में एंटीना पृथ्वी से दो डिग्री दूर चला गया।' इससे यह अपने मिशन कंट्रोल से ड्रेटा ट्रांसमिट या कमांड रिसीव नहीं कर पा रहा था। इस स्थिति के 15 अक्टूबर तक हल होने की उम्मीद नहीं थी, जब वॉयजर 2 अपने सिस्टम को रिसेट नहीं करता।
 

स्पेसक्राफ्ट की धड़कन सुन बढ़ा उत्साह

वॉयजर प्रोजेक्ट मैनेजर सुज़ैन डोड ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि संपर्क को फिर से स्थापित करने की आखिरी कोशिशों में टीम ने डीप स्पेस नेटवर्क की मदद ली, विशाल रेडियो एंटेना की एक अंतरराष्ट्रीय सीरीज, साथ ही कुछ जो पृथ्वी की कक्षा में मौजूद हैं। वह हैरान रह गई क्योंकि यह प्रयोग सफल रहा और वैज्ञानिक सैटेलाइट के दिल की धड़कन सुनने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा, 'अब हम जानते हैं कि स्पेसक्राफ्ट जीवित है और ऑपरेट कर रहा है। इससे हमारा उत्साह बढ़ा है।'
 

सिग्नल भेजने में लगते हैं 18.5 घंटे

डोड ने कहा, 'टीम अब अंतरिक्ष यान के एंटीना को पृथ्वी की ओर मोड़ने के लिए एक नया कमांड तैयार कर रही है। हालांकि इसकी संभावना 'बेहद कम' है कि यह काम करेगा। फिर भी, 15 अक्टूबर अभी बहुत दूर है, नासा इन कमांड्स को भेजने का प्रयास करता रहेगा। वॉयजर 2 और पृथ्वी के बीच की दूरी को देखते हुए, सिग्नल को सौर मंडल से अंतरिक्ष यान तक एक दिशा में पहुंचने में लगभग 18.5 घंटे लगते हैं।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.