करीना कपूर की नारायण मूर्ति ने कर दी आलोचना तो सुजैन खान ने बजाई ताली, कहा- बहुत सही बोले आप

Updated on 29-07-2023 03:11 PM
बॉलीवुड एक्टर ऋितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने एक्ट्रेस करीना कपूर की आलोचना करने के लिए इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की तारीफ की है। हाल ही में एक पुराने वीडियो में नारायण मूर्ति ने बताया कि कैसे करीना कपूर ने फ्लाइट में अपने फैन्स को नजरअंदाज किया। IIT-कानपुर में बातचीत के दौरान, उन्होंने उस घटना का जिक्र किया था और करीना कपूर की कमियां गिनाई थीं।

वीडियो में नारायण मूर्ति ने कहा था, 'उस दिन मैं लंदन से आ रहा था और मेरे बगल वाली सीट पर करीना कपूर बैठी थीं। इतने सारे लोग उसके पास आए और उन्होंने नमस्ते कहा। उसने प्रतिक्रिया देने की जहमत भी नहीं उठाई। मुझे थोड़ा आश्चर्य हुआ। जो कोई भी मेरे पास आया, मैं खड़ा हो गया, और हमने एक मिनट या आधे मिनट तक बात की और वो लोग उसी की उम्मीद कर रहे थे।'

पत्नी सुधा मूर्ती का रिएक्शन

उनके बगल में बैठी उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने एक्ट्रेस का बचाव करने की कोशिश की। सुधा ने कहा, 'उनके लाखों फैन्स हैं। वह थक गई होंगी। नारायण एक सॉफ्टवेयर पर्सन और फाउंड हैं। उनके शायद 10,000 (फैन्स) होंगे, लेकिन एक फिल्म एक्ट्रेस के 10 लाख चाहने वाले होंगे।' नारायण मूर्ति ने आगे कहा, 'यह मुद्दा नहीं है। मुद्दा यह है कि जब कोई प्यार दिखाता है, तो आप भी उसे वापस दिखा सकते हैं, चाहे जितना भी सीक्रेट तरीके से कर सकें। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। ये सब आपके अहंकार को कम करने के तरीके हैं, बस इतना ही।'

सुजैन खान का रिएक्शन

अब ये वीडियो वायरल हुआ। ETimes ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। सबने अपने रिएक्शन दिए। ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान ने भी रिएक्ट किया। लिखा, 'बहुत बढ़िया कहा मिस्टर मूर्ति (ताली बजाने वाले इमोजी)।' रितिक और करीना के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें भी उड़ी थीं। कहा गया था करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (2001) के वक्त दोनों करीब आ गए थे। इसके अलावा उन्होंने 'यादें' (2001) और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' (2003) में काम किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.