नंदू भैया की प्रतिमा का अनावरण 17 मार्च को

Updated on 16-03-2023 03:54 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर के शाहपुर में 17 मार्च को पूर्व सांसद स्व. नंद कुमार सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 300 करोड़ रूपए राशि का वितरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन बुरहानपुर द्वारा की जा रही तैयारियों की वर्चुअल जानकारी प्राप्त की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान बुरहानपुर जिले में 7 करोड़ 31 लाख रूपए लागत के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण और 69 करोड़ 73 लाख रूपए लागत के सात कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी दीदियों को ट्रेक्टर एवं स्कूटी की चाबी सौंपी जाएगी। सामाजिक न्याय और नि:शक्त जन-कल्याण विभाग की तरफ से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण भी किये जायेंगे। मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना में हितग्राहियों को लैपटाप प्रदान करेंगे।

खरगोन में जनजातीय वर्ग और लाड़ली बहनों का सम्मेलन

मुख्यमंत्री श्री चौहान 17 मार्च को ही खरगोन में पेसा नियम जागरूकता सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसमें पेसा नियम से जुड़ी 713 ग्राम सभाओं के जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधियों सहित पटेल और पुजारा भी शामिल होंगे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लाड़ली बहने भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान लगभग 250 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खरगोन कलेक्टर को निर्देश दिए कि जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहे। पर्व त्यौहार पर विघ्न उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.