नामीबिया के ईटन की टी-20i में फास्टेस्ट सेंचुरी: नेपाल के मल्ला का 153 दिन पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Updated on 28-02-2024 01:06 PM

नामीबिया के बैटर जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में सोमवार को नेपाल के खिलाफ महज 33 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 36 बॉल की पारी में 101 रन बनाए। ईटन की पारी में 11 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 280.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

22 साल के ईटन ने नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला का 153 दिन पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने एशियन गेम्स-2022 के दौरान मंगोलिया के खिलाफ 27 सितंबर 2023 को हांगझोऊ में बनाया था। कुशल ने 34 बॉल पर सेंचुरी जमाई थी।

नामीबिया के लिए बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाए
सबसे तेज टी-20 शतक के अलावा ईटन नामीबिया की ओर से एक पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने 92 रन बाउंड्री से बनाए। ईटन ने जेपी कोट्जी के 82 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

महज 20 रन से जीती नामीबिया
कीर्तिपुर में खेले गए इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम 18.5 ओवर में 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह नामीबिया ने 20 रन से जीत हासिल की।

इस ट्राई सीरीज में नमीबिया और नेपाल के अलावा नीदरलैंड की टीम हिस्सा ले रही है। यह सीरीज का पहला मुकाबला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.