नामीबिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले ही मुकाबले में किया कमाल

Updated on 16-10-2022 06:24 PM

श्रीलंका और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मुकाबला जिलॉन्ग के सिमोंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में नामीबिया ने बोर्ड पर 163 रन लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। श्रीलंका की शुरुआत तो अच्छी रही, मगर अंत में बाजी नामीबिया के बल्लेबाज मार गए। 15 ओवर के बाद नामीबिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 95 रन था, मगर आखिरी 5 ओवर में इस टीम ने 68 रन बटोर श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।

नामीबिया इसी के साथ बतौर एसोसिएट टीम श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीम बन गई है। उन्होंने अफगानिस्तान के 6 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। अफगानिस्तान ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 153 रन बनाए थे, मगर अब नामीबिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ नामीबिया श्रीलंका के खिलाफ बतौर एसोसिएट टीम 160 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.