भोपाल के दो इलाकों के नाम बदले जाएंगे, प्रस्ताव पारित

Updated on 04-11-2022 04:53 PM
 राजधानी भोपाल (Bhopall) में के दो जगहों के नाम बदले जाएंगे। हलालपुर बस स्टैंड का नाम अब हनुमान गढ़ी बस स्टैंड होगा। वहीं लाल घाटी का नाम श्री महेंद्र नारायण दास महाराज पर रखा जाएगा। ये प्रस्ताव आज नगर निगम परिषद की बैठक में पास हो गया।
कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, रिटायरमेंट आयु बढ़ाकर 60 वर्ष करने पर कैबिनेट का फैसला, जानें कब मिलेगा लाभ

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने ये मांग की थी। उन्होने कहा कि हम भारक के इतिहास को बदलने की शक्ति रखते हैं और इसके पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि हलाल नाम अशुद्ध है और इसे बदला जाना चाहिए। वहीं लालघाटी चौराहे पर पहले कई अपराध और हत्या हुई है इसलिए उसका नाम बदलकर भी श्री महेंद्र नारायण दास जी महाराज सर्वेश्वर चौराहा रखा जाए। अध्यक्ष ने दोनों प्रस्ताव पारित किए जाने की बात कही और सदन ने ताली बजाकर अनुमोदन किया। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने परिषद की बैठक में पहुंचकर महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष किसान सूर्यवंशी से मुलाकात भी की थी।

बता दें कि लंबे समय से साध्वी प्रज्ञा इन स्थानों के नाम बदलना चाहती थी। लाल घाटी का एक इतिहास रहा है और भोपाल के पहले नवाब ‘दोस्त मोहम्मद खां’ जो कि बैरसिया के पास एक जमींदार थे की इच्छा थी भोजपाल नगरी पर कब्जा करना। लेकिन उसे रास्ते में जगदीशपुर के राजा ‘नरसिंह राव चौहान’ से जीतना जरुरी था जो आसान नहीं था। कहा जाता है कि दोस्त मोहम्मद खां ने छल किया और नरसिंह राव को मैत्री भोज पर बुलाया। दोनों पक्ष से 16-16 लोग संधि प्रस्ताव में शामिल हुए ओर उन्हें खाना खिलाया गया। कुछ देर में राजा नरसिंह राव चौहान के लोग मदहोश हो गई तो दोस्त मोहम्मद खां ने उनपर हमला कर दिया और निर्ममता से सबकी हत्या कर दी। कहा जाता है कि ये इतना भीषण नरसंहार था कि सारी घाटी लाल हो गई और तभी से उसका नाम लाल घाटी पड़ गया। वहीं नदी का पानी खून से लाल हो गया और उस दिन से उसे हलाली नदी हो गया। हलालपुर बस स्टैंड का नाम भी इसी नदी के नाम पर पड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.