CM मोहन और शिवराज के जिलों में तय हुए BJP जिलाध्यक्षों के नाम, इन 5 पर फंसा पेंच

Updated on 13-01-2025 01:50 PM
भाेपाल : भाजपा ने मध्य प्रदेश के 60 संगठनात्मक जिलों में से दो जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र के विदिशा जिले और मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन का जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है।उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बनाया गया है, वे मुख्यमंत्री यादव के करीबी माने जाते हैं। इसी तरह विदिशा का जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया गया है। संगठन चुनाव के तहत रविवार को दो जिला अध्यक्षों की घोषणा कर शेष जिलाें को होल्ड पर रखा गया है।

अन्य जिलाध्यक्षों का नाम अटका

पार्टी अब राजनीतिक समीकरणों के तहत प्राथमिकता के आधार पर जिला अध्यक्षाें की घोषणा करेगी। जिला अध्यक्ष को लेकर दो जनवरी से कवायद की जा रही थी। पार्टी पदाधिकारियों का दावा था कि पांच जनवरी तक जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।

सूची पर पुर्नविचार

मुख्यमंत्री डा यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मुख्यमंत्री आवास पर इसको लेकर बैठक भी की, लेकिन फिर केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद सूची पर पुर्नविचार किया गया।

अंतत: 10 दिन बाद रविवार को केवल दो जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। इनमें उन जिलों को होल्ड पर रखा गया है जिन पर दिग्गज नेताओं का दबाव अधिक है।

सिंधिया, विजयवर्गीय, प्रह्लाद और उदय प्रताप के जिलों पर फंसा पेंच

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राव उदय प्रताप सिंह और प्रह्लाद सिंह पटेल के जिलों में जिला अध्यक्ष को लेकर अब भी पेंच फंसा हुआ है। इनके अलावा जबलपुर सहित अन्य जिले भी हैं, जहां जिला अध्यक्ष की घोषणा करने में भाजपा को मशक्कत करनी पड़ रही है।

केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद भी रविवार को सूची में केवल दो जिला अध्यक्ष ही घोषित हो पाए। शेष जिलों को लेकर सहमति न बनाना या और कोई अन्य कारण से अध्यक्षों की घोषणा पर विराम लगा हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.