PAK में नए आर्मी चीफ के नाम का ऐलान जल्द:PM के पास समरी पहुंची; 26 को इमरान सबसे बड़ी रैली करेंगे

Updated on 24-11-2022 04:18 PM

पाकिस्तान के अगले आर्मी चीफ के नाम का ऐलान 26 नवंबर को हो सकता है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के पास कुछ नामों की समरी पहुंच चुकी है। वो इनमें से एक नाम फाइनल करके इसे राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के पास भेजेंगे। अगर इमरान खान समर्थक अल्वी ने कयासों के मुताबिक, कोई कानूनी पेंच नहीं फंसाया तो 26 को नाम तय हो जाएगा। 29 को नया आर्मी चीफ कमान संभाल लेगा।

इस बीच, सरकार और फौज के लिए मुश्किल बन चुके इमरान खान रावलपिंडी में ऐतिहासिक रैली करने जा रहे हैं। इस रैली को दो बातें खास बनाती हैं। पहली- रैली रावलपिंडी में होगी और यहीं आर्मी हेडक्वॉर्टर है। यानी फौज से टकराव की तैयारी है। दूसरी- फौज और सरकार से नए इलेक्शन जल्द कराने की डेट मांगी जाएगी।

बाजवा को एक और एक्सटेंशन नहीं
शाहबाज शरीफ तो चाहते थे कि वर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को एक और एक्सटेंशन दी जाए, लेकिन खुद बाजवा इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में जाहिर है कि मुल्क की सबसे ताकतवर पोस्ट पर बाजवा की जगह कोई नया जनरल काबिज होगा।

बुधवार को PM ऑफिस से जारी बयान में कहा गया- समरी हमारे पास पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री एक या दो दिन में नाम तय करके उसे राष्ट्रपति के पास भेजेंगे। 61 साल के बाजवा के बारे में पिछले हफ्ते बड़ा खुलासा हुआ था। ‘फैक्ट फोकस’ नाम की एक वेबसाइट पर दावा किया था कि बाजवा ने 6 साल के टैन्योर के दौरान अरबों रुपए की प्रॉपर्टी बनाई। इसके रिकॉर्ड्स भी सामने आए। अब सरकार जानकारी लीक होने के मामले की जांच करा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.