सचिन की बेटी से जुड़ा नाम, बॉलीवुड से भी कनेक्शन, टीम इंडिया के 'प्रिंस' की लव स्टोरी के खूब होते हैं चर्चे

Updated on 08-09-2023 02:26 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने पिछले एक साल में अपने बल्ले से रन नहीं आग बरसी है। उन्होंने निरंतरता से भारत के लिए रन बनाए हैं। इसकी वजह से ही वह आज कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए फर्स्ट चॉइस खिलाड़ी हैं। गिल का बल्ला आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक जमकर बोला है। हालांकि आज यानी 8 सितंबर को उनका जन्मदिन है। वह अब 24 साल के हो गए हैं। शुभमन ने अपने गेम से तो जमकर सुर्खियां बटोरी ही हैं। लेकिन साथ ही वह डेटिंग के मामले में भी चर्चा में बने रहते हैं। आइये नजर डालते हैं कि गिल का नाम आखिर किस-किस से जुड़ा है।

बॉलीवुड में भी हैं गिल के चर्चे

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ भी भारतीय ओपनर शुभमन गिल का नाम जोड़ा जाता है। कई बार दोनों को पब्लिकली स्पॉट भी किया गया है। सारा अली खान और शुभमन गिल को दुबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए भी देखा गया था। रिपोर्टस के मुताबिक, दोनों ने एक दूसरे को डेट किया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन दोनों के रिलेशन की भी किसी प्रकार से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

सारा तेंदुलकर के साथ थी डेटिंग की अफवाह

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ शुभमन गिल का काफी नाम जोड़ा गया था। ऐसा माना जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इनके रिलेशन की किसी भी तरह कि आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई थी।

गिल को मिली वर्ल्ड कप टीम में जगह

एशिया कप 2023 के बाद अब 24 साल के शुभमन गिल को भारत के लिए वर्ल्ड कप टीम में भी चुन लिया गया है। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में शुभमन रोहित के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। उन्हें टीम में अनुभवी शिखर धवन की जगह प्राथमिकता दी गई है। गिल का यह पहला वर्ल्ड कप होगा।

ऐसा है शुभमन गिल का इंटरनेशनल करियर

शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए कुल 18 टेस्ट, 29 वनडे और 11 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 32 की औसत से 966 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 2 शतक, 4 अर्धशतक हैं। वनडे में गिल ने 63 की एवरेज से 1514 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में शुभमन ने 4 शतक और 7 अर्धशतक ठोके हैं। इसके अलावा टी20 में गिल ने 1 शतक और 1 फिफ्टी के चलते 304 रन बनाए हैं। उनकी औसत टी20 में 30 की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.