'खतरों के खिलाड़ी 13' में टास्क के दौरान नायरा बनर्जी को कीड़ों ने काटा, एक्ट्रेस की हालत खराब

Updated on 22-05-2023 10:28 PM
'पिशाचिनी' एक्ट्रेस नायरा बनर्जी इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हैं। वह वहां रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग कर रही हैं। पहले ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी फोटो शेयर कर बताया था कि उनको स्टंट के दौरान बुरी तरह चोट लगी है। अब नायरा बनर्जी ने भी एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें एक टास्क में कीड़े-मकौड़ों ने काट लिया है। इस वजह से उनके शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए हैं। इतना ही नहीं, उनके प्राइवेट पार्ट्स में भी उन कीड़े-मकौड़ों ने हमला कर दिया है जिससे उनको काफी दिक्कत हो रही है।

'ईटाइम्स' से खास बातचीत में नायरा बनर्जी ने बताया कि हमने एक स्टंट किया जिसमें हमारे ऊपर कई सारे कीड़े-मकौड़ों डाले गए। वह शरीर के हर कोने पर थे। मेरे प्राइवेट पार्ट्स पर गहरे घाव तक हो गए हैं। हालांकि शुक्र है कि वो अब ठीक हो रहे हैं लेकिन वो एहसास बुहत ही दर्दनाक था। उनका कहना है कि ये टास्क उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।

इसलिए किया नायरा ने KKK13

नायार बनर्जी ने बताया कि उन्होंने स्क्रीन से ब्रेक लेकर इस शो को करने के लिए खुद को पुश किया जिससे वह पर्सनली ग्रोथ कर सकें। उनका कहना है कि वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ ऐसा करना चाहती हैं कि जिससे भविष्य में वह कुछ अच्छा कर सकें।

ऐश्वर्या शर्मा को लगी थी चोट

हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने भी अपनी चोट लगी फोटो पोस्ट की थी। उसमें उनके हाथ पूरे नीले दिखाई दे रहे थे। इतना ही नहीं, अर्चना गौतम ने भी एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह बता रही थीं कि टास्क करने के बाद वो सब इतना थक जाते हैं कि समझ ही नहीं आता कि दर्द आखिर कहां हो रहा है। उनको आराम करने का भी सही से वक्त नहीं मिलता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.