नाइब ने किया बाइसेप सेलिब्रेशन फारूकी की बॉल पर बोल्ड हुए रोहित

Updated on 15-01-2024 01:55 PM

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला 6 विकेट से जीता। टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में 173 रन का टारगेट 15.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे।

मुकाबले के दौरान एक फैन मैदान में घुस गया और विराट को गले लगा लिया। लगातार सीरीज के दूसरे मुकाबले में कप्तान रोहित जीरो पर आउट हुए। वहीं, नवीन उल हक ने विराट कोहली का विकेट लिया। गुलबदीन नाइब ने अर्धशतक भी जमाकर बाइसेप सेलिब्रेशन किया। मैच के ऐसे ही चुनिंदा 8 मोमेंट्स...

1. दूसरे ओवर में भारत ने गंवाया रिव्यू
अफगानिस्तान की इनिंग्स के दूसरे ओवर की तीसरी बॉल इब्राहिम जादरान के पैड पर लगी। गुड लेंथ बॉल पर बॉलर मुकेश कुमार ने LBW अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नकार दिया। ऐसे में भारतीय कप्तान DRS लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला नहीं बदला और भारत ने रिव्यू गंवा दिया।

2. विराट ने छोड़ा गुलबदीन का कैच
भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने गुलबदीन नाइब का कैच छोड़ दिया। 9वें ओवर में शिवम दुबे ने नाइब को फुल लेंथ बॉल फेंकी। नाइब ने इसे लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला। बॉल हवा में थी, लेकिन गति कम होने की वजह से ज्यादा दूर नहीं जा सकी। लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली दौड़ते हुए आगे की ओर आए और डाइव लगाई। बॉल उनके हाथों में आकर फिसल गई और कैच छूट गया।

3. नाइब ने किया बाइसेप सेलिब्रेशन
अफगानिस्तान के बैटिंग ऑलराउंडर गुलबदीन नाइब, टीम की ओर से मैच में अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। उन्होंने 35 बॉल में 57 रन की पारी खेली। उन्होंने शतक लगाने के बाद अपना ट्रेडमार्क मसल सेलिब्रेशन किया। गुलबदीन क्रिकेटर बनने से पहले बॉडीबिल्डर थे।

4. विराट से मिलने के लिए फैन ने सिक्योरिटी तोड़ी
अफगानिस्तान की पारी के 18वें ओवर के दौरान एक युवक सिक्योरिटी तोड़कर विराट कोहली से मिलने पहुंचा। उन्होंने विराट को गले लगा लिया, उस वक्त स्टार बल्लेबाज मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। बाद में युवक को हिरासत में ले लिया गया। युवक विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन लग रहा था और खिलाड़ी से मिलने की इच्छा से फेंस पर चढ़कर मैदान में घुस गया।

5. जायसवाल को मिले दो जीवनदान
भारत के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को दो बार जीवनदान मिला। पहले ओवर की तीसरी बॉल पर फजलहक फारूकी ने जायसवाल को गुड लेंथ डिलीवरी फेंकी, जो कि जायसवाल के पैड पर लगी। फारूकी का अपील पर अंपायर ने इसे नॉटआउट दिया। अफगानिस्तान ने रिव्यू लिया। रिव्यू में देखा गया की इम्पैक्ट 2.5 मीटर से ज्यादा है। इसलिए ​​​​​​अंपायर्स कॉल दिया गया और जायसवाल बच गए।

जायसवाल को दूसरा जीवनदान भी फारूकी के ओवर में ही मिला। तीसरे ओवर की तीसरी बॉल पर फारूकी की गेंद पर जायसवाल ने सामने की ओर शॉट खेला। वे बॉल को नीचे ही रखना चाहते थे, लेकिन एलिवेशन मिला और बॉल सीधे फारूकी की ओर आई। फारूकी ने कैच लेने के लिए दोनों हाथ आगे किए, लेकिन गेंद उनके हाथों में नहीं आई।

6. रोहित को फारूकी ने बोल्ड किया
रोहित शर्मा सीरीज के पहले दो मैचों में बिना रन बनाए पवेलियन लौटे। इस मैच में रोहित पहली ही बॉल पर आउट हो गए। पहले ओवर की चौथी बॉल पर जायसवाल ने रन लिया और रोहित स्ट्राइक पर आए। ओवर की पांचवी बॉल पर फारूकी ने गेंद को ऑफ साइड की ओर लहराई। इसपर रोहित बीट हो गए और बॉल स्टंप्स पर जा लगी।

7. नवीन ने कोहली का विकेट लिया
रोहित शर्मा के पहले ओवर में गोल्डन डक पर आउट होने के बाद क्रीज पर विराट कोहली आए। कोहली ने शुरू से ही अटैकिंग शॉट्स लगाकर गेंदबाजों पर आक्रमण किया। छठे ओवर की दूसरी बॉल पर विराट कोहली ने नवीन का बॉल पर चौका लगाया।

अगली ही बॉल पर वे फिर बड़े शॉट के लिए गए। ओवर की तीसरी बॉल पर नवीन की फुल डिलीवरी को विराट एलिवेशन दिलाने में असफल रहे, और मिड-ऑफ फील्डर के ऊपर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हो गए।

IPL 2023 के दौरान लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया था। इस मैच के दौरान RCB के विराट कोहली, LSG के नवीन उल-हक और मेंटर गौतम गंभीर के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद से विराट के फैंस में नवीन को लेकर गुस्सा था। हालांकि, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान दोनों प्लेयर्स ने स्पोर्ट्सपर्सन स्पिरिट दिखाई और गले मिले।

8. दुबे ने लगातार तीन छक्के लगाए
शिवम दुबे ने मोहम्मद नबी के एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगा दिए। 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर दुबे ने लॉन्ग ऑन पर सिक्स लगाया। वहीं, तीसरी बॉल पर डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का मारा। फिर चौथी बॉल पर नबी ने फुल टॉस फेंसी जिपसपर उन्होंने लॉन्ग ऑन और डीप मिडविकेट के बीच काऊ कॉर्नर में पहुंचा दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.