नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनावों का बजेगा नगाड़ा, निर्वाचन आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान

Updated on 18-01-2023 05:42 PM
नई दिल्ली: नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए आज तारीखों का ऐलान हो जाएगा। निर्वाचन आयोग पूर्वोत्तर के इन तीन राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के लिए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस वर्ष इन तीन राज्यों के साथ-साथ कुल नौ राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव होने वाले हैं। इनमें कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं। संभव है कि जम्मू-कश्मीर में भी इसी वर्ष विधानसभा चुनाव हो जाएं। इन राज्य विधानसभा चुनावों को अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि केंद्र की सत्ता में काबिज बीजेपी सभी नौ राज्यों में जीत दर्ज करने की रणनीति बना रही है।

अभी किस राज्य में किसकी सरकार?


ध्यान रहे कि नागालैंड में कोई विपक्ष नहीं है, वहां सर्वदलीय सरकार है। वहीं, त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है जबकि मेघालय में भी गठबंधन के जरिए बीजेपी ही सरकार में है। वहीं, अन्य चुनावी राज्यों की बात करें तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक और मिजोरम में बीजेपी की सरकारें हैं। वहीं, तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के नेतृत्व में बीएरएस की सरकार चल रही है।

लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल


इस वर्ष जिन नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां लोकसभा की कुल 116 सीटें आती हैं। सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में 29, फिर कर्नाटक में 28, राजस्थान में 25, तेलंगाना में 17, छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा और मेघालय में 2-2 जबकि मिजोरम और नागालैंड में लोकसभा की 1-1 सीट है। इस तरह 543 लोकसभा सीटों के लिहाज से देखें तो इन राज्यों में 21 प्रतिशत से भी ज्यादा सीटें हैं। इसी कारण कहा जा रहा है कि इन विधानसभा चुनावों के नतीजे आम चुनाव पर बड़ा प्रभाव छोड़ेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.