ओडिशा ही नहीं पुतिन के 10 विरोधियों की अब तक रहस्‍यमय मौत, कोई खिड़की से गिरा तो कोई फांसी पर झूला

Updated on 28-12-2022 06:50 PM
मॉस्‍को: 24 फरवरी को जब से रूस और यूक्रेन की जंग शुरू हुई है तब से लेकर अब तक रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के 10 आलोचकों की रहस्‍यमय हालत में मौत हो चुकी है। हाल ही में भारत के ओडिशा राज्‍य में रूसी बिजनेस टायकून पावेल एंतोव की लाश एक होटल में मिलने से सनसनी मच गई। एंतोव सॉसेज टायकून थे और अपने 65वें बर्थडे के मौके पर भारत में मौजूद थे। ओडिशा के रायगढ़ स्थित एक फाइव स्‍टार होटल की खिड़की से गिरकर हुई मौत कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। पूर्वी मॉस्‍को की व्‍लादिमीर सिटी में एंतोव एक जाना-माना नाम थे। उन्‍होंने पुतिन के यूक्रेन हमले का विरोध किया था। उन्‍होंने मीट कंपनी व्‍लादिमीर स्‍टैंडर्ड की शुरुआत की थी। एंतोव की मौत कई तरह के सवाल खड़ी कर रही है। उनसे पहले कई प्रतिष्ठित रूसी नागरिकों की रहस्‍यमय मौत पुतिन को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है।

क्‍या थी एंतोव की गलती
जून में एंतोव ने यूक्रेन पर मिसाइल हमले का विरोध अपनी तरह से किया था। व्‍हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में एंतोव ने विरोध जताया था। यूक्रेन की राजधानी कीव के तहत शेवचेनकिवस्की जिले पर हुए मिसाइल हमले में सात सात की बच्‍ची और उसकी मां घायल हो गए थे। वहीं एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी जिसे उस बच्‍ची का पिता माना गया था। हमले से दुखी एंतोव ने लिखा था, 'एक बच्‍ची को मलबे से निकाल लिया गया है। ऐसा लगता है कि बच्‍ची के पिता की मौत हो गई है। उसकी मां को क्रेन से निकाला गया था। वह एक पत्‍थर के नीचे दबी थी।' इसके बाद उन्‍होंने लिखा, 'सच कहूं तो यह इसे आतंकवाद के अलावा कुछ और कहना बहुत मुश्किल है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.