'मेरी पत्‍नी बुशरा बीबी को 'जेल' में जहर दिया गया...' अदालत के सामने इमरान खान ने असीम मुनीर पर लयाया बड़ा आरोप

Updated on 03-04-2024 01:38 PM
इस्लामाबाद: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी की हत्या की कोशिश हो रही है। इमरान ने मंगलवार को अदालत को कहा कि बुशरा को उनके घर बानी गाला में जहर दिया गया, बानी गाला को सब-जेल में बदल दिया गया है। रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान ने तोशाखाना केस की सुनवाई के दौरान ये बात कही। खान ने अदालत को बताया कि जहर दिए जाने के बाद बुशरा की जान बच गई लेकिन उनकी त्वचा और जीभ पर निशान थे। उन्होंने अदालत से घटना की जांच और बुशरा बीबी की पूरी मेडिकल जांच का आदेश देने की मांग की।

इमरान खान ने बुशरा की जान लेने की कोशिश का आरोप फौज पर लगाया है। खान ने कहा, "मैं जानता हूं कि इसके पीछे कौन है। अगर बुशरा को कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान के आर्मी चीफ की होगी। खुफिया एजेंसी के सदस्य उनके बानी गाला निवास पर हर चीज को देख रहे थे। ऐसे में पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर किसी भी अनहोनी के लिए जिम्मेदार होंगे।"

अपने अस्पताल में जांच की मांग

इमरान खान ने अदालत में इस बात पर जोर दिया कि बुशरा की मेडिकल रिपोर्ट में भी हेरफेर हो सकती है। ऐसे में उनकी जांच शौकत खानम मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टर डॉक्टर असीम यूनुस से कराई जाए। इमरान की बात सुनने के बाद अदालत ने कहा कि वह बुशरा बीबी की मेडिकल जांच के लिए एक लिखित आवेदन प्रस्तुत करें। इसके बाद अदालत उसे देखते हुए आगे की कार्रवाई करेगी।इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेताओं ने इस साल फरवरी में भी बुशरा की जान को खतरा बताया था। पीटीआई महिला विंग की अध्यक्ष कंवल शौजाब ने कहा था कि बुशरा को हानिकारक और घटिया भोजन दिए जाने की वजह उन्हें गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में बानी गाला में नजरबंद बुशरा के जीवन और स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। पीटीआई के वकील नईम हैदर पंजुथा ने भी बुशरा को लगातार खराब क्वालिटी का भोजन दिए जाने का आरोप लगाया था।

अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सत्ता से बाहर होने के बाद से इमरान खान लगातार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं, जिसमें कई में उनको सजा का सामना करना पड़ा है। इमरान खान अडियाला जेल में बंद हैं। वहीं उनकी पत्नी को घर पर ही नजरबंद किया गया है। तोशाखाना केस में इमरान खान और बुशरा को 14 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि फिलहाल इस सजा पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.