गुजरात में मेरा खाना नहीं मिलेगा... रवि शास्त्री ने पूछा क्या खाते हो मोहम्मद शमी ने बोलती बंद कर दी

Updated on 16-05-2023 07:58 PM
अहमदाबाद: डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस पिछले सीजन की तरह इस बार भी सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंच गई। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 15 मई की रात हराकर यह मुकाम हासिल किया। शुभमन गिल का शतक झेलने के बाद हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को मोहम्मद शमी ने नेस्तानाबूद कर दिया। टीम ने पावरप्ले में ही 29 रन पर चार विकेट खो दिए। खतरनाक दिख रहे हेनरिक क्लासेन (44 गेंद में 64 रन) को 17वें ओवर में आउट कर शमी ने गुजरात की जीत पर मुहर लगा दी।
पर्पल कैपधारी शमी
इस कामयाबी के साथ ही अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज के 13 मैच में 23 विकेट हो गए। अपने ही टीममेट राशिद खान से बेहतर इकॉनमी के बाद पर्पल कैप हथियाने वाले शमी से रवि शास्त्री ने बातचीत की। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री ने पूछा कि इस कामयाबी का राज क्या है? मोहम्मद शमी की हाजिरजवाबी सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
नहले पर दहला
दरअसल, रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी के खानपान पर मजाक किया था। पूछा था कि आप खाना क्या खाते हो और तगड़े होते जा रहे हो। इस बाउंसर को शमी ने हंसते-हंसते झेला और कह दिया कि गुजरात में मेरा खाना नहीं मिलेगा न। हालांकि बाद में किसी की भावना ठेस न हो इसलिए उन्होंने आगे जोड़ दिया कि, 'लेकिन मैं गुजराती फूड एन्जॉय कर रहा हूं।'

बिरयानी लवर हैं शमी
भारतीय क्रिकेट को फॉलो करने वाले जानते हैं कि मोहम्मद शमी को बिरयानी कितनी पसंद है। 2019 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने के बाद रोहित शर्मा ने इस बात पर मजाक भी बनाया था। एक बार ईशांत शर्मा ने भी किसी इंटरव्यू में शमी के बिरयानी प्रेम का जिक्र किया था। यहां पर भी रवि शास्त्री बिरयानी को लेकर ही भाईजान का मजाक बना रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.