इन निवेशकों पर है म्यूचुअल फंड हाउस की नजर, लुभाने के लिए घटा रहे एक्सपेंस रेश्यो

Updated on 26-08-2023 01:59 PM
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड हाउस की नजर ऐसे अमीर निवेशकों पर है जो निवेश पर मिलने वाले रिटर्न पर ज्यादा टैक्स देने से बचना चाहते हैं। साथ ही ऐसे नए और फस्ट टाइम निवेशक हैं, जो ज्यादा उतार चढ़ाव के बीच अपने पैसे की सुरक्षा चाहते हैं। ऐसे निवेशकों को लुभाने के लिए फंड हाउस एक्सपेंस रेश्यो घटा रहे हैं। इसके साथ ही इक्विटी सेविंग्स फंड्स के इक्विटी एलोकेशन को भी घटा रहे हैं। यह एक ऐसी कैटिगरी है जो इक्विटी, आर्बिट्राज और फिक्स्ड इनकम के मिक्स में निवेश करती है।

एक्सपेंस रेश्यो घटाने का क्या मतलब है?

मान लीजिए कि आप एक निवेशक हैं। आपने म्यूचुअल फंड की किसी स्कीम में निवेश किया है। अगर आपको इस स्कीम में 10 पर्सेंट का रिटर्न मिलता है और इसपर एक्सपेंस रेश्यो 2 पर्सेंट है तो इसका मतलब है कि आपको रिटर्न सिर्फ 8 पर्सेंट ही मिलेगा।


फंड हाउस ने कितना कम किया रेश्यो?

आदित्य बिड़ला सन लाइफ इक्विटी सेविंग्स फंड ने एक्सपेंस रेश्यो 2.08 पर्सेंट से घटाकर 1.04 पर्सेंट कर दिया है। फ्रैंकलिन इंडिया ने अपना एक्सपेंस 1.97 पर्सेंट से घटाकर 1.09 पर्सेंट कर दिया है।

क्या चाहते हैं अमीर निवेशक?

दरअसल, ऐसे अमीर निवेशक जो शॉर्ट टर्म के लिए पैसा लगाना चाहते हैं। उनकी चाहत ऐसे जगह निवेश करने की होती है जो सेविंग अकाउंट की तुलना में ज्यादा रिटर्न दे। साथ ही उन्हें इस कमाई पर टैक्स भी ज्यादा नहीं चुकाना पड़े।

क्या है रिटर्न पर टैक्स का फंडा?

फिक्स्ड इनकम प्रॉडक्ट्स से रिटर्न के मामले में निवेशकों को 30 पर्सेंट टैक्स देना होता है। एक साल से पहले बेचे गए इक्विटी फंडों के मामले में रिटर्न पर टैक्स 15% है। एक वर्ष के बाद बेचे जाने पर यह केवल 10% है।

क्या कहते हैं आंकड़े?

वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों पर गौर करें तो इससे पता चलता है कि पिछले एक साल में इक्विटी सेविंग्स फंड कैटेगरी ने 7.9 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर तीन साल की अवधि की बात करें तो इसने 10.37 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।

फंड हाउस का फंडा

साफ है कि अमीर निवेशक ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जो उनके निवेश की कमाई पर लगने वाले टैक्स खर्च को कम कर सके। ऐसे में वितरकों का मानना है कि फंड हाउस भी निवेशकों के समूह को आकर्षित करने के लिए अपने एक्सपेंस रेश्यो को कम करने के साथ ही इक्विटी में असेट एलोकेशन को कम करने के लिए मजबूर हैं।

क्या कहते हैं फंड हाउस?

आदित्य बिड़ला सनलाइफ एमएफ के एमडी ए बालासुब्रमण्यन का कहना है कि फिक्स्ड इनकम टैक्सेशन में बदलाव के बाद हमने इक्विटी सेविंग्स फंड्स को एक वैकल्पिक फिक्स्ड इनकम प्रॉडक्ट के तौर पर रखा है। इसमें इक्विटी में 10 पर्सेंट एक्सपोजर होगा और बाकी इक्विटी आर्बिट्राज और फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स के बीच होगा। हम खर्च को उस स्तर पर रखना चाहते थे जो निवेशकों के लिए उचित हो।


आदित्य बिड़ला सन लाइफ इक्विटी सेविंग्स फंड का इक्विटी में 10% और फ्रैंकलिन इंडिया का 15% आवंटन होगा, जिसमें आर्बिट्राज और फिक्स्ड इनकम में बाकी राशि होगी। फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया की प्रमुख (उत्पाद) ज्योति कृष्णन का कहना है कि इससे इक्विटी एक्सपोजर और संबंधित उतार-चढ़ाव से जुड़े जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इस बदलाव को देखते हुए खर्च में कमी की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.