इंदौर में नमाज के बाद मुस्लिमों ने भी खेली होली:उज्जैन में साधु-संतों ने मनाई होली

Updated on 15-03-2025 12:28 PM

पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। उज्जैन में शुक्रवार तड़के सबसे पहले महाकाल ने होली खेली। पुजारियों ने उन्हें गुलाल लगाया। उज्जैन में साधु-संतों रंग-गुलाल उड़ाया।

भोपाल में टैंकरों से रंगा बरसा तो सीएम हाउस में ब्रज की होली खेली गई। यहां आए लोगों ने सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ फूलों से होली खेली। सीएम ने 'आज भोपाल में होली रे रसिया' गाया। राधा-कृष्ण पर फूल बरसाए। इंदौर में नमाज के बाद मुस्लिमों ने भी होली खेली।

बड़वानी में गाड़ा खिंचाई, हिन्दू-मुस्लिम मित्रता की परंपरा बड़वानी, अंजड़ और ठीकरी में धुलेंडी पर गाड़ा खिंचाई का पारंपरिक आयोजन किया गया। बड़वानी के नवलपुरा में 15 गाड़ियों को एक साथ जोड़कर खिंचाई की गई। बड़वे राकेश यादव को हल्दी लगाने के बाद खांडेराव महाराज के जयघोष के साथ हनुमान मंदिर लाया गया।

महिलाओं ने हल्दी के छापे लगाकर गाड़ियों का पूजन किया। बड़वे के स्पर्श करते ही कई टन वजनी गाड़े खुद चलने लगे। गाड़ों को 500 मीटर तक खींचा गया।

अंजड़ में बड़वे संतोष धनगर ने 7 गाड़ों की खिंचाई की। ढोल-बाजों के साथ मठ से बड़वे को लाया गया। हनुमान मोहल्ला स्थित मंदिर में पूजा के बाद बस स्टैंड पर गाड़ों की खिंचाई की गई। ठीकरी में यह परंपरा हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। पुजारी एडू यादव के अनुसार इस बार 31 गाड़े खींचे गए। खांडेराव महाराज और उनके मित्र पीर मोइनुद्दीन चिश्ती सदियों पहले ठीकरी आए थे। तब से यह परंपरा चली आ रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.