भोपाल में हिंदू युवती के साथ पकड़ाया मुस्लिम जिम ट्रेनर:बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पीटकर पुलिस को सौंपा

Updated on 03-10-2025 02:44 PM

भोपाल के हबीबगंज इलाके में एक होटल से एक कपल को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। युवक के साथ मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से भी बहस की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पकड़ा गया मजहर खान नाम का ये युवक जिम ट्रेनर है। अपनी पहचान छिपाकर हिंदू युवती को हबीबगंज इलाके के एक होटल में लेकर पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक होटल में मजहर की जगह उसने अपना नाम बंटी बताया था। खबर हिंदू संगठनों को लगी तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर अपने साथ थाने लेकर आई।

बंटी नाम बताकर युवती से दोस्ती बढ़ाई जानकारी के मुताबिक आरोपी मजहर, विशाल फिटनेस सेंटर में जिम ट्रेनर है। उसने अपना नाम बंटी बताकर युवती से दोस्ती बढ़ाई थी। दोनों की मुलाकात जिम में ही हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद मजहर युवती को लेकर होटल गया था।

पुलिस बोली- युवक से पूछताछ की जा रही हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। युवती से भी महिला अधिकारी बात कर रही हैं। उसके परिजन को सूचना दी है। युवती के बताए अनुसार आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.