मस्क बोले- रॉकेट एक दूसरे पर नहीं, तारों पर भेजें:इजराइल-ईरान टेंशन के बीच शांति की अपील

Updated on 19-04-2024 03:04 PM

स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते टेंशन के बीच शांति की अपील की है। मस्क ने अपने X हैंडल पर अपने सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का फोटो शेयर करते हुए कहा, 'हमें एक-दूसरे पर नहीं, बल्कि स्टार्स पर रॉकेट भेजने चाहिए।'

इजराइल ने ईरान की ओर से किए गए हमले के 6 दिन बाद शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे (भारतीय समयानुसार) जवाबी कार्रवाई में ईरान पर ड्रोन्स और मिसाइल दागी। ABC न्यूज के मुताबिक इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकाने वाले शहर इस्फहान को निशाना बनाया। इसके अलावा इराक और सरिया में भी एयरस्ट्राइक की हैं। इसके कुछ घंटे बाद मस्क ने यह पोस्ट किया है।

13 अप्रैल को ईरान ने इजराइल पर 300 से ज्यादा मिसाइलें दागीं थीं
इससे पहले 13 अप्रैल को ईरान ने इजराइल पर 300 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन्स से हमला किया था। इस दौरान उन्होंने इजराइल के नेवातिम एयरबेस को टारगेट किया था, जहां कुछ नुकसान भी हुआ था।

हालांकि, इजराइल अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन की मदद से ईरान के 99% हमलों को रोकने में कामयाब रहा था। ईरान के हमले के बाद इजराइल ने बदला लेने की चेतावनी दी थी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई की प्लानिंग के लिए वॉर कैबिनेट के साथ 5 बैठकें भी की थीं।

हमास के हमले के बाद मस्क ने किया था इजराइल का दौरा
इससे पहले इजराइल पर हमास के लड़ाकों के हमले के बाद मस्क इजराइली PM नेतन्याहू से मिलने पहुंचे थे। दरअसल, 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर 5 हजार रॉकेट से हमला कर दिया था। साथ ही हमास के की लड़ाके इजराइली शहरों में घुसकर हमले कर रहे थे। इस दौरान 1100 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हो गई थी।

वहीं करीब 250 लोगों को हमास बंधक बनाकर गाजा ले गया था।हमास के हमलों के जवाब में इजराइल ने जंग की घोषणा करते हुए गाजा पर एयरस्ट्राइक शुरू की थी। यह युद्ध शुरू हुए 6 महीने बीत चुके हैं, लेकिन जंग अब भी जारी है। इजराइल राफा छोड़कर लगभग पूरे गाजा पर कब्जा कर चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.