रिलायंस के 36 लाख शेयरहोल्डर्स ने जितना मिलकर कमाया, उससे ज्यादा मस्क ने एक झटके में गंवाया

Updated on 31-10-2023 03:03 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर के टॉप 10 रईसों में से नौ की नेटवर्थ में सोमवार को बढ़ोतरी हुई। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को हफ्ते के पहले ही दिन 7.14 अरब डॉलर यानी करीब 5,94,34,43,10,000 रुपये की भारी चपत लगी। अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी के बावजूद मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों मे सोमवार को गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 4.79% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे कंपनी के सीईओ मस्क की नेटवर्थ में गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अब उसनी नेटवर्थ 193 अरब डॉलर रह गई है। इस साल कमाई के मामले में भी वह मेटा यानी फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग से पिछड़ गए हैं। जकरबर्ग की नेटवर्थ इस साल 64.1 अरब डॉलर बढ़ी है जबकि मस्क ने 56.3 अरब डॉलर कमाए हैं।

ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 4.87 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 156 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 48.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 3.09 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वह 156 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.81 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस लिस्ट में बिल गेट्स (122 अरब डॉलर) चौथे, स्टीव बाल्मर (117 अरब डॉलर) पांचवें, लैरी एलिसन (114 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफे (113 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (112 अरब डॉलर) आठवें, जकरबर्ग (110 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (106 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।

अंबानी-अडानी का हाल

इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.46 अरब डॉलर यानी करीब 1,21,56 करोड़ रुपये की तेजी आई है। वह 86.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 80.5 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। सोमवार को रिलायंस के शेयरों में करीब 2.5 फीसदी तेजी आई। इससे कंपनी का मार्केट कैप में करीब 40 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। रिलायंस के करीब 36 लाख शेयरहोल्डर्स हैं। गौतम अडानी की नेटवर्थ में सोमवार को 89.3 करोड़ डॉलर की तेजी आई और यह 60.1 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 60.4 अरब डॉलर की रेकॉर्ड गिरावट आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.