गौतम अडानी ने जितना गंवाया, मस्क ने उससे दोगुना कमाया, अंबानी पर इस क्लब से बाहर का खतरा

Updated on 26-10-2024 12:40 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट रही। इससे देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को 3.52 अरब डॉलर यानी करीब 2,96,03,98,77,760 रुपये का फटका लगा। अडानी हफ्ते के आखिरी दिन सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वाले बिलिनेयर रहे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 90 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.68 अरब डॉलर की तेजी आई है।

इस बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। रिलायंस के शेयर में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 0.91% गिरावट आई और यह 2655.45 रुपये पर बंद हुआ। इससे मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 97.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। वह 100 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें और एशियाई रईसों में पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 3.92 अरब डॉलर की तेजी आई है।

कौन-कौन हैं टॉप 5 में


एलन मस्क 277 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 6.26 अरब डॉलर की तेजी आई। इससे पहले गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 33.5 अरब डॉलर की तेजी आई थी। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 211 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग (203 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (186 अरब डॉलर) चौथे और फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट (181 अरब डॉलर) पांचवें नंबर पर हैं। इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 124 अरब डॉलर पहुंच चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.