मस्क ने डेलावेयर से न्यूरालिंक का कारोबार समेटा : 4,100 किलोमीटर दूर नेवाडा शिफ्ट किया टेस्ला को भी हटाएंगे

Updated on 10-02-2024 01:02 PM

टेस्ला और X के ओनर एलन मस्क ने ब्रेन इंप्लांट पर काम करने वाली अपनी कंपनी न्यूरालिंक के ऑफिशियल बिजनेस को डेलावेयर से करीब 4,100 किलोमीटर दूर नेवाडा शिफ्ट कर लिया है। मस्क ने यह फैसला टेस्ला में उनकी सैलरी और ट्विटर की खरीद से जुड़ी कानूनी कार्रवाईयों से नाराज होकर लिया है।

न्यूरालिंक के बाद मस्क ने टेस्ला को भी डेलावेयर से ऑफिशियली हटाने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से शेयरधारकों को भेजे गए एक नोटिस के मुताबिक, मस्क ने न्यूरालिंक के ऑफिस को 8 फरवरी को शिफ्ट किया। इस बात की जानकारी ब्लूमबर्ग ने दी है।

शेयरधारकों पर कोई असर नहीं होगा
नोटिस में कंपनी के शेयरहोल्डर्स को बताया गया है कि डेलावेयर कॉर्पोरेशन में उनके बकाया शेयर अब नेवाडा कॉर्पोरेशन में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। इससे उनके शेयरों या कंपनी में होल्डिंग पर कोई असर नहीं होगा।

कोर्ट ने रद्द किया था 50 बिलियन डॉलर पैकेज प्लान
पिछले महीने 30 जनवरी को डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी की जज कैथलीन मैककॉर्मिक ने मस्क के 50 बिलियन डॉलर (करीब 4.15 लाख करोड़ रुपए) के पैकेज को 'अथाह राशि' करार देते हुए उसे रद्द कर दिया था और 2018 से मिली एक्सट्रा सैलरी को लौटाने का भी आदेश दिया था।

मस्क ने कंपनियों को शिफ्ट करने के लिए लोगों से राय मांगी थी
कोर्ट के फैसले के बाद एलन मस्क ने एक के बाद एक कई पोस्ट अपने X हैंडल पर किए थे। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'डेलावेयर राज्य में कभी भी अपनी कंपनी नहीं बनाएं।' एक अन्य पोस्ट में मस्क ने पोल से जरिए लोगों से सवाल किया कि क्या टेस्ला को अपना हेडक्वार्टर बदलकर टेक्सास में कर लेना चाहिए, जहां उसका फिजिकल हेडक्वार्टर है।

क्यों इतना खास है डेलावेयर?
अमेरिका का डेलावेयर कई कंपनियों के ऑफिशियल सेटअप का मेन लोकेशन है। अमेरिका में स्थापित 500 कंपनियों में से 70% से ज्यादा कंपनियां यहां रजिस्टर्ड हैं। क्योंकि, डेलावेयर की अदालतें काफी तेज कार्रवाई करती हैं।

यहां के जजों के पास बिजनेस से जुड़ी कानूनों की बेहतर समझ है। ये जूरी के बिना बड़ी बिजनेस डील और डिसएग्रीमेंट को संभालते हैं। दूसरे देशों की कंपनियां भी अपनी बिजनेस प्रॉब्लम के समाधान के लिए डेलावेयर जाती हैं। डेलावेयर को अमेरिका का निगम कैपिटल भी कहा जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.