जिसने लिया था इंटरव्यू उसे ट्विटर की सीईओ बना सकते हैं मस्क, जानिए कौन हैं लिंडा याकारिनो?

Updated on 12-05-2023 07:24 PM
नई दिल्ली : दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) अपने अजीबोगरीब फैसलों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर (Twitter) का नाम बदलकर एक्स कॉर्पोरेशन (X Corp) कर दिया था। अब मस्क ट्विटर के सीईओ (Twitter CEO) का पद छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कंपनी के लिए नया सीईओ भी खोज लिया है। मस्क ने खुद ट्विटर पर यह घोषणा की। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'मैं यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि मैंने ट्विटर के लिए नया सीईओ हायर कर लिया है। वह 6 हफ्तों में काम शुरू कर देंगी। मेरा रोल अब exec chair और CTO का होगा।' हालांकि, मस्क ने अपने ट्वीट में नए सीईओ का नाम नहीं लिया। उन्होंने सिर्फ यह संकेत दिया कि वह एक महिला होगी।

लिंडा याकारिनो हो सकती हैं नई सीईओ

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, मस्क ने ट्विटर के नए सीईओ पद के लिए लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) से बात की थी। वे एनबीसी यूनिवर्सल (NBCUniversal) में एडवर्टाइजमेंट हेड हैं। मस्क पहले ही यह बात कह चुके थे कि नया सीईओ मिलने के बाद वे पद छोड़ देंगे। एलन मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर कीमत पर ट्विटर को खरीदा था। उसके बाद वे ट्विटर के सीईओ बने थे। दिसंबर में उन्होंने कहा था कि नया सीईओ मिलने पर वे पद छोड़ देंगे। मस्क ने ट्विटर की सॉफ्टवेयर और सर्वर टीम देखने की बात कही थी।

कौन हैं याकारिनो

रॉयटर्स ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि याकारिनो ट्विटर के सीईओ के लिए मस्क की पसंद हो सकती हैं। याकारिनो ने बीते महीने मियामी में मस्क का इंटरव्यू लिया था। याकारिनो साल 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल में है। वे कंपनी में ग्लोबल एडवर्टाइजमेंट एंड पार्टनरशिप हेड हैं। इससे पहले उन्होंने कंपनी के केबल मनोरंजन और डिजिटल विज्ञापन सेल्स डिपार्टमेंट में भी काम किया था। इससे पहले 19 साल तक याकारिनो Turner में थीं। यहां वे कार्यकारी उपाध्यक्ष/सीओओ एडवर्टाइजमेंट सेल्स और मार्केटिंग थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार याकारिनो ने कथित तौर पर यह कहा था कि वे ट्विटर की सीईओ बनना चाहती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.