भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर युवक की हत्या : दो गुटों में चाकूबाजी, एक घायल, पेरोल खत्म होने पर कैदी को छोड़ने आए थे

Updated on 18-05-2024 10:09 AM

भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर सांची पार्लर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। दो गुटों में मारपीट और चाकूबाजी हुई। एक गुट के दो युवकों को गंभीर चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से देर रात एक की मौत हो गई।

जिस युवक की मौत हुई, वह अपने दोस्तों के साथ दोस्त के भाई को पेरोल खत्म होने पर जेल तक छोड़ने आया था। पुलिस ने देर रात केस दर्ज किया।

जेल कैम्पस से बाहर आते ही चार आरोपियों ने हमला किया

एडिशनल डीसीपी जोन-4, मलकीत सिंह ने बताया कि मर्डर केस में सतीश खरे को जेल हो चुकी है। वह एक महीने से पेरोल पर था। शुक्रवार को पेरोल खत्म होने पर विकास वर्मा, दोस्त ईशु खरे के साथ बड़े भाई सतीश को जेल छोड़ने गया था। रास्ते में पंचशील नगर निवासी सुरेंद्र कुशवाहा (27) भी मिल गया।

सतीश खरे को जेल छोड़ने के बाद तीनों जेल कैम्पस से बाहर निकले, तभी संदेश नरवारे, आकाश भदौरिया, छोटा चेतन उर्फ फैजल और दीपांशु सेन ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों गुट भिड़ गए।

सुरेंद्र की जांघ में चाकू लगा, जबकि विकास वर्मा के हाथ में चाकू लगा। दोनों घायलों‎ को सबसे पहले श्रद्धा अस्पताल ले ‎जाया गया। इतने में सुरेंद्र की हालत गंभीर ‎होने पर उसे एम्स ले जाया‎ गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित‎ कर दिया।

पुलिस पहुंचने से पहले घायल को ले गए थे साथी

बताया जा रहा है कि झगड़े की सूचना जेल स्टाफ ने पुलिस को दी थी। इससे पहले ही सुरेंद्र और विकास को उसके साथी कार से पहले हमीदिया अस्पताल, फिर एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। विकास वर्मा को हजेला‎ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।‎ गांधीनगर थाना पुलिस आरोपी संदेश नरवारे, आकाश भदौरिया, छोटा चेतन उर्फ फैजल और दीपांशु सेन को तलाश रही है।

जान बचाने के लिए जेल गेट की ओर भागा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमले के दौरान सुरेंद्र दौड़ता हुआ सेंट्रल जेल के गेट नंबर 2 के सामने पहुंचा। बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। हालांकि, कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही उसके साथी उसे कार से अस्पताल ले गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.