शहर के चार मैरिज गार्डन-कम्युनिटी हाल पर नगर निगम ने लगाए ताले

Updated on 06-06-2024 12:07 PM
भोपाल। लाइसेंस शुल्क और प्रापर्टी टैक्स जमा न करने पर शहर के चार मैरिज गार्डन व कम्युनिटी हाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने उनमें ताले लगा दिए है। यह कार्रवाई निगम के जोन पांच के अंतर्गत आने वाले रियाज अली काका कम्युनिटी हाल, अल कुरैशी कम्युनिटी हाल, हमीद मंजिल व गुलबाग मैरिज गार्डन पर की गई। हालांकि गुलबाग मैरिज गार्डन पर तालाबंदी करने के तुरंत बाद संचालक द्वारा पार्ट पेमेंट करने पर निगम अमले ने ताला खोल दिया। रियाज अली काका कम्युनिटी हाल के आवंटी शोएब कुरैशी द्वारा लायसेंस शुल्क की निर्धारित किस्ते जमा न करने पर कम्युनिटी हाल पर तालाबंदी की।

पहले दिए गए थे नोटिस
नगर निगम द्वारा रियाज अली काका कम्युनिटी हाल आठ लाख 52 हजार वार्षिक मान से शोएब कुरैशी को आवंटित किया गया था। इसकी किस्त जमा न होने पर इसे सील कर दिया गया। इसी प्रकार अल कुरैशी कम्युनिटी हाल अनस को आवंटित किया गया था। लायसेंस शुल्क की बकाया राशि जमा न करने पर कार्रवाई की गई। वहीं 18-सुल्तानिया रोड हमीद मंजिल भवन पर संपत्ति कर की बकाया राशि 19 लाख 49 हजार 336 रुपये भवन स्वामी आयशा बेगम व इफ्तियार खान द्वारा जमा न करने पर कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई से पहले भवन स्वामियों को विधिवत देयक व नोटिस आदि जारी किए गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.