
भोपाल। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी सिलसिले में वह शनिवार को भी विभिन्न वार्डों में राजस्व वसूली कार्य के साथ ही सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान वार्ड क्रमांक 31 कार्यालय से वार्ड प्रभारी और वार्ड क्रमांक 48 में गंदगी का ढेर मिलने पर वह नाराज हो गए और कर्मचारियों को फटकार लगाई। निगमायुक्त के निर्देश पर इलाके के सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारी को कारण बताओ नोटिस देने की कार्रवाई की गई। उन्होंने गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।