गंदगी देख भड़के निगमायुक्त, कहा कचरा फेंकने पर करें कार्रवाई

Updated on 21-03-2024 01:06 PM
 भोपाल नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण बुधवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने निकले। इस दौरान गंदगी और कचरे के ढेर देखकर वह भड़क गए और उन्होंने गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, वीसी के माध्यम से निगमायुक्त ने अन्य अधिकारियों को साफ-सफाई की जमीनी स्थिति के बारे में भी बताया।

इन स्थानों पर किया निरीक्षण

जानकारी के अनुसार निगमायुक्त हरेंद्र नारायण ने बुधवार को शहर के लिंक रोड नंबर दो, सात नंबर स्टाप, पुराना आरटीओ क्षेत्र, मानसरोवर, एमपी नगर जोन एक, दो, ज्योति टाकीज, चेतक ब्रिज-अन्ना नगर मार्ग, भेल दशहरा मैदान से महात्मा गांधी चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई की जमीनी हकीकत देखी। साथ ही आंतरिक मार्गों में भी साफ-सफाई का अवलोकन किया और वीसी के माध्यम से अधिकारियों को गंदगी एवं कचरे के ढे़र की स्थिति से रूबरू कराया। जगह -जगह करचे के ढेर मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल हटवाने और सीएंडडी वेस्ट फेंकने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.