लखनऊ के सामने नहीं चलती मुंबई की दादागिरी, आंकड़े देखकर आप भी सिर पीट लेंगे

Updated on 24-05-2023 07:50 PM
चेन्नई:आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला 24 मई यानी आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस वक्त अच्छी फॉर्म में हैं और अपना-अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला प्लेऑफ में जीतकर आई हैं। ऐसे में लखनऊ और मुंबई के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक मैच विनर मौजूद हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लखनऊ और मुंबई के बीच होने वाले इस रोचक मुकाबले में किसका पलड़ा भारी है? अगर नहीं तो आइये हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
लखनऊ और मुंबई हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं। गौरतलब है कि इन तीनों ही मुकाबलों में लखनऊ का आईपीएल की सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस पर दबदबा रहा है। एलएसजी ने मुंबई को खेले गए तीनों मैचों में हराया है।

एक मैच तो इसी सीजन खेला गया था, जिसमें लखनऊ ने मुंबई को सिर्फ 5 रन से हराया था। इन आकड़ों की माने तो लखनऊ का पलड़ा एमआई पर भारी है। लेकिन मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है और वह प्लेऑफ में आकर और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। ऐसे में एमआई भी लखनऊ को धूल चटा सकती है। फैंस को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

एलिमिनेटर मैच में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ संभावित प्लेइंग 11: क्विंटन डी कॉक (wk), करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (c), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।

मुंबई संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.