मुंबई और आरसीबी के बीच होगा पहला मैच, 5 फरवरी को फाइनल, विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल घोषित

Updated on 29-11-2025 01:03 PM
नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। लीग का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और 2023 सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। 9 जनवरी को यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर भारत ने महिला विश्व कप का खिताब जीता था। इस मैदान पर टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल और एलिमिनेटर समेत अगले 11 मुकाबले वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में होंगे।

सीजन में दो डबल हेडर मुकाबले होंगे

महिला प्रीमियर लीग 2026 में दो डबर हेडर खेले जाएंगे। पहला डबल हेडर 10 जनवरी और दूसरा 17 जनवरी को होगा। दोनों ही मुकाबलों में यूपी वॉरियर्स की टीम हिस्सा लेगी। नवी मुंबई लेग का आखिरी मैच 17 जनवरी को दिल्ली और आरसीबी के बीच होगा। 18 जनवरी को रेस्ट डे रखा गया है। 19 से वडोदरा लेग की शुरुआत होगी। गुजरात और आरसीबी की टीम दूसरे लेग के पहले मैच में भिड़ेगी।

टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में

5 टीमों की इस लीग में सभी को 8-8 मैच खेलने हैं। पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। एलिमिनेटर की विजेता और टेबल में पहले नंबर पर रहने वाली टीम के बीच खिताबी मुकाबला होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.