विधायकों से ज्यादा है मुकेश अंबानी के बावर्ची की सैलरी! मिलती हैं कई सुविधाएं, कमाई और नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

Updated on 15-03-2023 09:25 PM
नई दिल्ली: दुनिया के अरबपतियों में अहम स्थान रखने वाले मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बारे में सब जानते हैं, लेकिन अंबानी के स्टॉफ के बारे में बहुत कम ही लोगों को जानकारी है। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने स्टॉफ का काफी ध्यान रखते हैं। वह अपने स्टॉफ को अच्छी सैलरी के साथ काफी सुख-सुविधाएं भी देते हैं। सोशल मीडिया पर पिछले दिनों के वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि साल 2017 में मुकेश अंबानी के पर्सनल ड्राइवर की सैलरी करीब 2 लाख रुपये महीना थी। लाइव मिंट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई थी। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी के बावर्ची की कमाई विधायकों से भी ज्यादा है।

    2 लाख रुपये महीना है सैलरी


    जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी के शेफ़ की प्रतिमाह सैलरी 2 लाख रुपये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में विधायकों का वेतन 90 हजार रुपये प्रतिमाह है। ऐसे में देखें तो मुकेश अंबानी की कमाई विधायकों से ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी के ज्यादातर स्टॉफ का वेतन एक समान ही है। वहीं अंबानी के कुछ स्टॉफ के बच्चे विदेशों में पढ़ाई भी कर रहे हैं। स्टॉफ में शामिल ऐसे लोग जिनके बच्चे पढ़ने में काफी अच्छे हैं उनकी मदद अंबानी भी करते हैं।

    सादा खाना ही पसंद करते हैं अंबानी


    रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी को सादा खाना ही पसंद है। अंबानी वेजिटेरियन हैं। सादा खाना खाने का रूटीन लंबे समय से अंबानी का रहा है। मुकेश अंबानी जब स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे तभी से सादा खाना ही पसंद करते हैं। एंटीलिया (Antilia) में काम करने वाला लगभग हर कर्मचारी अच्छा वेतन पा रहा है। अंबानी के स्टॉफ को अच्छी सैलरी के अलावा कई तरह की सुख-सुविधाएं भी मिलती हैं। मुकेश अंबानी अपने स्टॉफ़ (Staff) को सैलरी के साथ साथ इंश्योरेंस और एजुकेशन अलाउंस भी देते हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी का ड्राइवर या शेफ बनाना आसान नहीं है। इसके लिए कई तरह की कसौटियों पर खरा उतरना पड़ता है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.