मुकेश अंबानी ने शुरू की एक और कंपनी, जानें क्या है एशिया के सबसे अमीर शख्स का प्लान?
Updated on
17-08-2024 06:17 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने एक और नई कंपनी शुरू की है। इस कंपनी का नाम जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड (Jio Finance Platform and Service Limited) है। यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी है। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 15 अगस्त को अपने एनबीएफसी डिवीजन के माध्यम से इस कंपनी के गठन की घोषणा की। इससे कंपनी को स्टॉक ब्रोकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट इंडस्ट्री में कदम जमाने का मौका मिलेगा।
बताया जाता है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने एक नई सहायक कंपनी जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के गठन के साथ अपने वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो का विस्तार करने में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस कंपनी के बारे में 15 अगस्त को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा इनकॉर्पोरेट सर्टिफिकेट जारी किया गया। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, प्रमोटर, प्रमोटर समूह और समूह कंपनियों की इस लेनदेन में कोई हिस्सेदारी नहीं है। साथ ही इसमें कोई संबंधित पार्टी का लेनदेन भी शामिल नहीं है।
क्या है कंपनी का प्लान? यह घोषणा बताती है कि फाइनेंशियल प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में कंपनी अपनी उपस्थिति को और बड़ा करना चाहती है। यह कदम स्टॉक ब्रोकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए जियो फाइनेंशियल के चल रहे प्रयासों के अनुरूप है। इस कंपनी का हेडक्वॉर्टर मुंबई में होगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने 10,000 इक्विटी शेयरों की सदस्यता के लिए एक लाख रुपये का प्रारंभिक निवेश किया है, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 10 रुपये है।
ऐसी है जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों की स्थिति जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनी है। कल यानी शुक्रवार को इस कंपनी के शेयरों में 2.40% की तेजी आई थी। अभी एक शेयर की कीमत 327.90 रुपये है। पिछले 6 महीने में कंपनी ने शेयरधारकों को 19.67 फीसदी का प्रॉफिट दिया है। वहीं एक साल यह मुनाफा करीब 32 फीसदी है। कंपनी का मार्केट कैप 2.08 लाख करोड़ रुपये है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…