फाइेंशियल सेक्टर में जियो जैसा धमाका करने की तैयारी में मुकेश अंबानी, रिलायंस का शेयर बना रॉकेट

Updated on 10-07-2023 02:20 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का शेयर आज बाजार खुलते ही 4.5 परसेंट की तेजी के साथ 2,775 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। रिलायंस ने अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी रिलायंस स्ट्रैटजिक इनवेस्टमेंट्स के डीमर्जर के लिए रेकॉर्ड डेट 20 जुलाई तय की है। इस कंपनी का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) रखा जाएगा। रिलायंस ग्रुप 20 जुलाई को इस कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों का निर्धारण करेगा। इन लोगों को रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के नए इक्विटी शेयर मिलेंगे। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) सितंबर तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) को लिस्ट करने की योजना बना रहे हैं। इससे रिलायंस के 36 लाख शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉक होगी। यह कंपनी कैपिटल के लिहाज से देश की पांचवीं सबसे बड़ी फाइनेंस कंपनी होगी और इसका सीधा मुकाबला पेटीएम (Paytm) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के साथ होगा।

सुबह 11.45 बजे कंपनी का शेयर 3.59 परसेंट की तेजी के साथ 2730.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मोर्गन के मुताबिक जियो फाइनेंशियल का शेयर 189 रुपये का हो सकता है। जेफरीज ने इसकी कीमत 179 रुपये और सेंट्रम ब्रोकिंग ने 157 से 190 रुपये रहने का अनुमान जताया है। जानकारों का कहना है कि अंबानी जुलाई या अगस्त में रिलायंस स्ट्रैटजिक इनवेस्टमेंट की लिस्टिंग और अलॉटमेंट के लिए रेकॉर्ड डेट की घोषणा कर सकते हैं। इस कंपनी का नाम जेएफएसएल किया जाएगा। कंपनी की एजीएम में अंबानी इसके रोडमैप के बारे में विस्तार से बता सकते हैं। कंपनी ने अब तक एजीएम की डेट घोषित नहीं की है।

रिलायंस रिटेल घटाएगी इक्विटी कैपिटल

इस बीच रिलायंस की रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल लिमिटेड (Reliance Retail) ने कंपनी के इक्विटी शेयर कैपिटल को घटाने का फैसला किया है। कंपनी के प्रमोटर्स और होल्डिंग कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स को छोड़कर जिन शेयरधारकों के पास रिलायंस रिटेल के शेयर हैं उसे कैंसिल किया जाएगा। शेयरों को 1362 रुपये के रेट पर रद्द किया जाएगा। रिलायंस रिटेल में 99.91 फीसदी हिस्सेदारी रिलायंस रिटेल वेंचर्स के पास है जबकि 0.09 फीसदी शेयर्स दूसरे निवेशकों के पास है। पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी आई थी और इसका मार्केट कैप 57,338.56 करोड़ रुपये बढ़कर 17,83,043.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

कहां तक जाएगा शेयर
जेपी मोर्गन ने रिलायंस के शेयर का टारगेट प्राइस 2,960 रुपये रखा है। रिलायंस का शेयर शुक्रवार को 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 2635.45 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि जैसे ही कंपनी अपनी बिजनस स्ट्रैटजी और टारगेट्स की घोषणा करेगी, रिलायंस के शेयर की वैल्यू बढ़ सकती है। डिमर्जर और लिस्टिंग से पहले रिलायंस के शेयर फोकस में रहेंगे। इसकी वजह यह है कि रिलायंस के शेयरधारकों को हरेक शेयर पर जियो फाइनेंशियल का एक शेयर मिलेगा। पिछले तीन महीने में रिलायंस का शेयर 13 फीसदी चढ़ चुका है। मार्केट वेटरन देवेन चोकसी ने कहा कि यह कंपनी 1,50,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ शुरुआत कर रही है। एनबीएफसी की दिग्गज कंपनी बजाज फाइनेंस की नेटवर्थ 44,000 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.