मुकेश अंबानी ने एक झटके में गंवाए 92,98,82,65,000 रुपये, जानिए अब कितनी रह गई है उनकी नेटवर्थ

Updated on 17-05-2023 07:17 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में मंगलवार को 1.13 अरब डॉलर (करीब 92,98,82,65,000 रुपये) की गिरावट आई। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 1.39 फीसदी की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ अब 84.7 अरब डॉलर रह गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 2.41 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में भी मंगलवार को 69.4 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 54.3 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 66.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं।

फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट 203 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में एक अरब डॉलर की गिरावट आई। बैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में 40.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क 166 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में मंगलवार को 2.26 अरब डॉलर की उछाल आई। वह 137 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इस साल उन्होंने 30.3 अरब डॉलर की कमाई की है। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 125 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर हैं। अमेरिका के दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे 114 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

दुनिया की सबसे अमीर महिला

लैरी एलिसन 110 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। स्टीव बामर (109 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (109 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (103 अरब डॉलर) के साथ नौवें और कार्लोस स्लिम (94.3 अरब डॉलर) के साथ दसवें नंबर पर हैं। फ्रांस की फ्रांस्वा बेटनकोर्ट मायर्स 91 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं और दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। मेटा प्लेटफॉर्म्स (पहले फेसबुक) के सीईओ मार्क जकरबर्ग 87.4 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 41.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.