टाटा, सैमसंग और एलजी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में मुकेश अंबानी, जानिए क्या है रिलायंस का प्लान

Updated on 24-04-2024 01:47 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) टेलिकॉम और रिटेल के बाद एक और सेक्टर में तहलका मचाने की तैयारी में है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) एक नए मेड-इन-इंडिया ब्रांड वायजर (Wyzr) के साथ घरेलू कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज मार्केट में मल्टीनेशनल कंपनियों के दबदबे को खत्म करना चाहती है। अभी देश में टीवी, होम अप्लायंसेज और स्मॉल अप्लायंसेज का मार्केट 1.1 लाख करोड़ रुपये का है। इसमें एलजी, सैमसंग, वर्लपूल, हायर और डाइकिन की 60% है। इसी तरह एसी मार्केट में टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास का दबदबा है। सूत्रों के मुताबिक रिलायंस की दो घरेलू कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफेक्चर कंपनियों डिक्सन टेक्नोलॉजीज और मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ बातचीत चल रही है। मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी ओनिडा की पैरेंट कंपनी है। ब्रांड की बाजार में हिस्सेदारी बढ़ने के बाद कंपनी मीडियम टर्म में अपना प्लांट स्थापित कर सकती है।

रिलायंस की रिटेल यूनिट रिलायंस रिटेल ने हाल ही में Wyzr ब्रांड से एयर कूलर लॉन्च किया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी टेलीविजन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, स्मॉल अप्लायंसेज और एलईडी बल्ब जैसी श्रेणियों में रेंज का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी इन प्रॉडक्ट्स को इन-हाउस डिजाइन और डेवलप करना चाहती है क्योंकि वह विदेशी लेबल के दबदबे वाले इस बाजार में एक घरेलू ब्रांड स्थापित करना चाहती है। कंपनी ने पहले प्राइवेट लेबल ब्रांड रीकनेक्ट लॉन्च किया था, जिसमें थर्ड पार्टी द्वारा बनाए गए प्रॉडक्ट थे। रिलायंस रिटेल के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर दिनेश तलुजा ने 22 अप्रैल को आरआईएल की चौथी तिमाही की अर्निंग कॉल के दौरान एनालिस्ट्स को नए ब्रांड लॉन्च के बारे में बताया था। लेकिन इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया था।

क्या है योजना

सूत्रों का कहना है कि कंपनी अपने रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के साथ-साथ इंडिपेंडेंट डीलरों, रीजनल रिटेल चेन और ऐमजॉन तथा फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए Wyzr के प्रॉडक्ट बेचना चाहती है। इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट के B2B डिस्ट्रीब्यूशन में लगी जियोमार्ट डिजिटल (JMD) Wyzr के प्रॉडक्ट्स को दूसरे स्टोर्स तक ले जाएगी। वित्त वर्ष 2024 में JMD के मर्चेंट बेस में 20% की वृद्धि हुई। Wyzr के उत्पाद एलजी, सैमसंग और वर्लपूल जैसे ब्रांड्स की तुलना में सस्ते होंगे। टीवी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसी कैटगरी में इन कंपनियों का सिक्का चलता है। इसी तरह एसी बाजार में टाटा की कंपनी वोल्टास नंबर वन है लेकिन एलजी और डाइकिन जैसी विदेशी कंपनियां भी उसके बहुत पीछे नहीं हैं।

एक सूत्र ने कहा, 'रिलायंस ने पहले ही जियोफोन के साथ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वर्चस्व वाले फीचर फोन बाजार में खलबली मचा दी थी। कंपनी मेक-इन-इंडिया की लहर पर सवार होकर इलेक्ट्रॉनिक्स में भी इसी सफलता को दोहराना चाहती है।' साल 2022 में, रिलायंस ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में विस्तार करने के लिए 1,670 करोड़ रुपये में अमेरिका की कंपनी Sanmina की भारतीय इकाई में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी थी। Sanmina का चेन्नई में 100 एकड़ का परिसर है, जहां वह Wyzr उत्पादों के लिए एक प्लांट स्थापित कर सकती है। उन्होंने कहा कि अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। कंपनी की प्राथमिकता अभी उत्पादों को लॉन्च करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.