मुकेश अंबानी को मिली यह बिजनस शुरू करने के लिए मिली हरी झंडी, रॉकेट बना कंपनी का शेयर

Updated on 27-06-2025 01:18 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इडंस्ट्रीज और ब्लैकरॉक के जॉइंट वेंचर को भारत में बिजनस शुरू करने के लिए हरी झंडी मिल गई है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड को भारत में ब्रोकरेज फर्म के तौर पर काम शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अब ये कंपनी शेयर बाजार में लोगों को शेयर खरीदने और बेचने में मदद कर सकती है। यह कंपनी जियो ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इस खबर के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर BSE पर करीब 5 फीसदी बढ़कर 329.30 रुपये पर पहुंच गए।

कंपनी का लक्ष्य भारतीय निवेशकों को कम कीमत पर टेक्नोलॉजी की मदद से शेयर खरीदने-बेचने की सुविधा देना है। इसकी पेरेंट कंपनी JioBlackRock Investment Advisers में जियो फाइेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक इंक की 50:50 फीसदी हिस्सेदारी है। जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और जियो ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स को पहले ही कारोबार शुरू करने के लिए सेबी से मंजूरी मिल चुकी है। अब ब्रोकिंग लाइसेंस मिलने से जियो ब्लैकरॉक भारत के लोगों को इन्वेस्टमेंट के सारे सॉल्यूशन देने में सक्षम हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.