मुकेश अंबानी अपने इस कर्मचारी को देते हैं सबसे ज्यादा सैलरी, जान लीजिए कौन हैं ये, कितना है वेतन

Updated on 10-05-2024 12:47 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर शख्स और दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ करीब 920,920 करोड़ रुपये है। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश के सबसे मूल्यवान समूहों में से एक है। रिलायंस का मार्केट कैप 1,887,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनियों के जरिये अलग-अलग व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। मुकेश अंबानी को इसमें अपने परिवार के सदस्यों जैसे नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ कुछ करीबी सहयोगियों से भी मदद मिलती है। मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे रिलायंस के बोर्ड में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कंपनी में सबसे ज्यादा सैलरी किसे मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस में सबसे ज्यादा सैलरी निखिल मेसवानी को मिलती है। निखिल मुकेश अंबानी के करीबी सहयोगियों में से एक हैं।

कौन हैं निखिल मेसवानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल मेसवानी की सालाना सैलरी 24 करोड़ रुपये से ज्यादा है। निखिल मेसवानी के पिता रसिकलाल मेसवानी धीरूभाई अंबानी के चचेरे भाई थे। वह मुकेश अंबानी के पहले बॉस और गुरु भी थे और रिलायंस के फाउंडर डायरेक्टर्स में से भी एक थे। निखिल की सैलरी परिवार के किसी भी मेंबर से ज्यादा है। उन्होंने रिलायंस में बतौर प्रोजेक्ट ऑफिसर अपना कॅरियर शुरू किया था। वह कंपनी के पेट्रोकेमिकल्स डिवीजन पर ज्यादा फोकस करते हैं। निखिल साल 1986 में रिलायंस का हिस्सा बने थे। वहीं 1 जुलाई 1988 से निखिल को कंपनी के बोर्ड में एग्जेक्यूटिव डॉयरेक्टर बनने के साथ फुल टाइम डायरेक्टर का पद मिला था। रिलायंस को पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी बनाने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है।

मुकेश अंबानी से ज्यादा सैलरी

वहीं मुकेश अंबानी की बात करें तो उन्होंने पिछले वित्त वर्ष में कोई सैलरी नहीं ली थी। साल 2020-21 में मुकेश अंबानी की सैलरी शून्य थी। इसके पहले साल 2019-20 फाइनेंशियल ईयर में उनकी सैलरी सालाना करीब 15 करोड़ रुपये थी। ऐसे में देखें तेा निखिल मेसवानी को मुकेश अंबानी से भी ज्यादा सैलरी मिल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.