मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को गिफ्ट की देश की सबसे महंगी SUV, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Updated on 09-11-2023 02:43 PM
नई दिल्ली: दुनिया के दिग्गज अरबपतियों की लिस्ट में अहम स्थान रखने वाले मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को एक एसयूवी गिफ्ट में दी है। यह देश की सबसे महंगी एसयूवी बताई जा रही है। इस एसयूवी का नाम रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। मुकेश अंबानी इससे पहले भी नीता अंबानी को कई गिफ्ट दे चुके हैं। नीता अंबानी को मुकेश अंबानी ने एक बार करोड़ों रुपयों का लग्जरी जेट भी गिफ्ट में दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी को गिफ्ट में मिली यह एसयूवी लाल रंग की है। इसे हाल ही में मुंबई की सड़कों पर जेड प्लस सिक्यॉरिटी के बीच घिरा देखा गया है। यह एसयूवी कई मामलों में बेहद खास है। यह काफी लग्जरी है।

कितनी है कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी को गिफ्ट में मिली इस एसयूवी की कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुकेश अंबानी के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां है। इनमें रोल्स रॉयस, बेंटले, लैंड रोवर रेंज रोवर, कैडिलेक, टेस्ला, पोर्शे, फेरारी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, लेक्सस, वॉल्वो और टोयोटा आदि शामिल हैं। इन सबकी कीमत करोड़ों रुपये में है।

150 से ज्यादा गाड़ियां

अंबानी फैमिली के सभी सदस्यों के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई स्थित अंबानी के घर के गैराज में 150 से ज्यादा गाड़ियां हैं। अब इसमें कलिनन ब्लैक बैज गाड़ी भी शामिल हो गई है। इस गाड़ी को देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। इस लग्जरी एसयूवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को यह एययूवी काफी पसंद आ रही है।

लग्जरी चीजों का कलेक्शन

बता दें कि मुकेश अंबानी के घर में एक से बढ़कर एक लग्जरी चीजें मौजूद हैं। नीता अंबानी के पास लग्जरी सामानों का शानदार कलेक्शन है। बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बीते बुधवार को स्वदेश स्टोर का उद्घाटन किया है। इसके जरिए रिलायंस का मकसद है कि वह देश के हजारों कारीगरों की मदद कर सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.