मुकेश अंबानी ने दो साल से नहीं ली सैलरी, निवेशकों को बनाया मालामाल

Updated on 19-04-2023 08:29 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी का आज यानी 19 अप्रैल 2023 को जन्मदिन (Mukesh Ambani Birthday) है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की सालाना सैलरी 15 करोड़ रुपये है। मुकेश अंबानी की सैलरी करीब 11 साल तक इसी स्तर पर रही है। कोरोना महामारी के दौरान लगातार दो वर्षों तक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने सेलरी नहीं ली है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रिलायंस की बागडोर संभालने के बाद से अपने साथ निवेशकों को भी मालामाल बनाया है।

दान देने में सबसे आगे


मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दान देने में भी सबसे आगे रहते हैं। हुरुन की दानदाताओं की लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी भारत के तीसरे सबसे बड़े दानवीर हैं। मुकेश अंबानी ने बीते वर्ष करीब 411 करोड़ रुपये दान दिए थे। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) करीब 104 बिलियन डॉलर की रिलायंस इंडस्ट्रीज चलाते हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर अरबपति हैं।

निवेशकों को बनाया मालामाल


मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपने साथ निवेशकों को भी मालामाल बनाया है। मुकेश अंबानी ने जब से रिलायंस की कमान संभाली है, तब से अब तक इसने कई नये कारोबार में एंट्री की है। मुकेश अंबानी ने अपने पिता के निधन के बाद 2002 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमान संभाली थी। इसके बाद से रिलायंस ने काफी ग्रोथ हासिल की है। आज रिलायंस की मार्केट कैपिटल 15.84 लाख करोड़ रु है। साल 2003 में जनवरी माह में रिलायंस का शेयर (Reliance Share Price) करीब 55 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं आज रिलायंस के शेयर 2,353.45 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इस तरह देखें तो रिलायंस के शेयर ने निवेशकों को 4142 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने 20 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 42 लाख रुपये से ज्यादा होती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.