मुकेश अंबानी को फिर मिले दो धमकी भरे ईमेल, जानिए इस बार क्या है डिमांड

Updated on 04-11-2023 03:44 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को और दो धमकी भरे ईमेल मिले हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन को ये मेल उसी शख्स ने भेजे हैं जिसने उनसे 400 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। इस बार उनसे धमकी दी है कि अगर अंबानी ने उसके पिछले ईमेल को नजरअंदाज किया तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। पहली ईमेल में अंबानी से 20 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। दूसरी ईमेल में इसे 10 गुना बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया था जबकि तीसरी मेल में 400 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस ने बताया कि अंबानी को 31 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच दो ईमेल भेजे गए हैं। मेल भेजने वाले ने उनसे 400 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। साथ ही धमकी दी है कि अगर उन्होंने इस डिमांड को नजरअंदाज किए तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र की साइबर क्राइम सेल्स मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह ईमेल एड्रेस केवल धमकी देने के लिए ही बनाया गया है।

क्या कर रही है पुलिस

मुंबई पुलिस धमकी वाले ईमेल का इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस खोजने में लगी है। पुलिस ने इंटरपोल के जरिए बेल्जियम की एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कंपनी (VPN) से इस ईमेल की डिटेल खंगालने में मदद मांगी है। ये मेल shadabkhan@mailfence.com से की गई हैं। टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आईपी एड्रेस बेल्जियम का है। लेकिन पुलिस को शक है कि धमकी देने वाला किसी और देश में बैठा है और पुलिस को गुमराह करने के लिए बेल्जियम के वीपीएन का इस्तेमाल कर रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के सिक्योरिटी इन-चार्ज ने पिछले शुक्रवार को इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बारे में स्थानीय गामदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। सोमवार को भेजे गए तीसरे ईमेल में धमकी देने वाले ने लिखा था, 'अब हमने अपनी डिमांड बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दी है। अगर पुलिस मुझे नहीं खोज सकती तो वह मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.